Story Content
इस वक्त पूरे देश में गम का माहौल देखने को मिल रहा है। देश के प्रसिद्ध बिजनेसमैन रतन टाटा का निधन 86 साल की उम्र में हुआ है। इस खबर को सुनने के बाद आम जनता के साथ-साथ देश की मशूहर हस्तियां इस वक्त सदमे में हैं। उन्होंने दिल से उन्हें याद किया है। साथ ही शौक भी व्यक्त किया है। उन्हें सोमवार के दिन हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। उनका इलाज चल रहा था। 9 अक्तूबर के दिन उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। फिल्मी हस्तियां भी इस पर रिएक्ट करती हुई दिखाई दे रही है। इन सबके बीच सिमी ग्रोवल का नाम भी सामने आया है। उन्होंने रतन टाटा की मौत पर अपना दुख व्यक्त किया है।
दरअसल 70 के दशक में रतन टाटा और सिमी ग्रेवाल के अफेयर की खबरें जोरों पर चल रही थी। ऐसा कहा जा रहा था कि दोनों शादी भी करना चाहते थे, लेकिन किसी कारण ऐसा नहीं हो पाया। सिमी ग्रेवाल की नजर में रतन टाटा एक परफेक्ट जेंटलमैन रहे हैं। वो उनके शो का हिस्सा भी बने थे। अब एक्ट्रेस ने रतन टाटा की मौत पर दुख व्यक्त किया है। एक तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने अपने दिल की बात कहा, 'वह कहते हैं कि तुम चले गए हो। आपके जाने के दर्द को झेल पाना बहुत मुश्किल है। अलविदा मेरे दोस्त।
4 बार प्यार में पड़े थे रतन टाटा
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रतन टाटा ने 2011 में अपनी लव लाइफ को लेकर चुप्पी तोड़ी थी। उन्होंने बताया था कि उन्हें चार बार प्यार हुआ था। चारों बार वह शादी के बेहद करीब थे, लेकिन किसी वजह से शादी नहीं हो पाई। इसके बाद से उन्होंने अकेले ही जिंदगी बिताने का फैसला किया।
Comments
Add a Comment:
No comments available.