मुंबई में खतरनाक रहा शाहरुख का पहला एक्सपीरियंस, ट्रेन में महिला ने जड़ा था थप्पड़

बॉलीवुड इंडस्ट्री के किंग खान को आज के समय में कौन नहीं जानता है। शाहरुख खान ने अपनी गजब की एक्टिंग के दम पर ही फैंस का दिल जीता है।

शाहरुख खान
  • 160
  • 0

बॉलीवुड इंडस्ट्री के किंग खान को आज के समय में कौन नहीं जानता है। शाहरुख खान ने अपनी गजब की एक्टिंग के दम पर ही फैंस का दिल जीता है। एक्टर शाहरुख खान की जबरदस्त फैन फॉलोइंग भी है और उन्हें देखने के लिए उनके बंगले मन्नत के बाहर अक्सर लोगों की भीड़ लगती है, एक्टर की झलक देखने के लिए फैंस हमेशा ही बेताब रहते हैं। इसके अलावा शाहरुख खान अपनी लग्जरी लाइफ़स्टाइल को लेकर भी काफी मशहूर है, लेकिन यह इतना आसान नहीं रहा है इसके लिए उन्होंने बेहद ही लंबा सफर तय किया है।

शाहरुख खान ने बताया दिलचस्प किस्सा

शाहरुख खान ने हमेशा से ही इंटरव्यू के दौरान अपने स्ट्रगल के बारे में बताया है। शाहरुख खान ने एक इंटरव्यू के दौरान अपना दिलचस्प किस्सा भी शेयर किया था और यह भी बताया है कि वह जब मुंबई आए थे तो एक महिला ने यहां आते ही उन्हें थप्पड़ जड़ दिया था। बता दे कि, शाहरुख खान दिल्ली के रहने वाले हैं और एक्टर बनने के लिए वह मुंबई सपनों की दुनिया में आए। इंटरव्यू में शाहरुख खान ने मुंबई आने के दौरान गजब का किस्सा बताया है जिसमें की पहली बार मुंबई आते ही उन्हें बड़ा संघर्ष देखना पड़ा। शाहरुख खान ने बताया है कि, उनकी ट्रेन मुंबई के आसपास के इलाके में पहुंची तो लोकल लोग ट्रेन पर चढ़ते हैं और उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी। इसके अलावा एक्टर ने बताया कि, मेरी सीट पर एक महिला और उसका परिवार बैठने लगा तो मैने उनसे कहा कि यह सीट मेरी है मैंने इसके लिए पैसे दिए हैं। मैंने महिला से कहा कि अगर आप चाहे तो बैठ जाएं, लेकिन आपके साथ वाले लोग सीट पर नहीं बैठेंगे। शाहरुख खान की इस बात से महिला नाराज हो गई और उन्हें थप्पड़ जड़ दिया।

शाहरुख खान के लिए 2023 रहा धमाकेदार

इस तरह से देखा जाए तो शाहरुख खान के संघर्ष के दिन की शुरुआत एक थप्पड़ से हुई है, जिसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में अपने करियर के लिए भी काफी संघर्ष किया है। एक्टर शाहरुख खान के वर्क फ्रंट की बात की जाए तो उन्होंने पठान, जवान और डंकी। यह तीनों ही फिल्में सुपरहिट रही है और बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई भी कर चुकी है। इतना ही नहीं शाहरुख खान आने वाले समय में कई प्रोजेक्ट में भी नजर आने वाले हैं। 

RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT