शाहिद कपूर फैंस को देंगे सरप्राइज, एक्टर ने देवा फिल्म को लेकर किया खुलासा

बॉलीवुड इंडस्ट्री में शाहिद कपूर का जलवा रहा है फिल्म 'कबीर सिंह' फैंस को हद से ज्यादा पसंद आई थी। वहीं, अब शाहिद कपूर अपनी नई फिल्म का खुलासा कर रहे हैं।

शाहिद कपूर
  • 93
  • 0

बॉलीवुड इंडस्ट्री में शाहिद कपूर का जलवा रहा है फिल्म 'कबीर सिंह' फैंस को हद से ज्यादा पसंद आई थी। वहीं, अब शाहिद कपूर अपनी नई फिल्म का खुलासा कर रहे हैं। बता दें कि, एक्टर की अपकमिंग एक्शन फिल्म 'देवा' आने वाली है। इतना ही नहीं एक्टर ने इस फिल्म के बारे में बताते हुए इंस्टाग्राम लाइव सेशन में फिल्म को लेकर कई सवाल पूछे जाने पर एक्शन थ्रिलर फिल्म 'देवा' के बारे में बातचीत की।

शाहिद कपूर की नई फिल्म देवा

शाहिद कपूर ने कहा है कि, फिल्म 'देवा' मेरी अगली एक्शन थ्रिलर फिल्म है जिसमें की कई सारे एक्शन सीक्वेंस है जो लोग एक्शन फिल्में पसंद करते हैं उनके लिए यह किसी सरप्राइज से कम नहीं है। शाहिद ने आगे बताया है कि, "इस फिल्म में मैं एक बहुत ही मुश्किल किरदार निभा रहा हूं और यह 11 अक्टूबर 2024 को रिलीज होने वाली है। इतना ही नहीं रोशन एंड्रयूज द्वारा प्रदर्शित इस फिल्म में शाहिद कपूर पुलिस वाले के गेटअप में नजर आने वाले हैं, इसके अलावा दूसरी तरफ फिल्म में पूजा हेगडे भी हैं। बता दें कि, शाहिद कपूर की न्यू रिलीज फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' को दर्शकों का बेहद प्यार मिल रहा है इस फिल्म में कृति सेनन के साथ शाहिद स्क्रीन शेयर कर रहे हैं।

एक्टर की फिल्म को मिला बेहद प्यार

शाहिद कपूर की नई रिलीज हुई फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' को दर्शकों का बहुत प्यार मिला है, इस फिल्म में कृति सेनन ने भी अपनी भूमिका बखूबी निभाई है। बता दें कि, यह फिल्म एक रोबोट और इंसान की अनोखी प्रेम कहानी को बताती है कृति ने रोबोट के किरदार को निभाया है। इसके अलावा फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पांस भी मिला है। 

RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT