Story Content
रेखा अपनी एक्टिंग और ब्यूटी के लिए जानी जाती हैं। रेखा 70 साल की हैं, लेकिन आज भी वह अपनी खूबसूरती से लोगों को दीवाना बना देती हैं।
इस बार रेखा ने उमराव जान के किरदार में फोटोशूट किया है, जिसमें उनका अंदाज देख हर कोई अपना दिल दे बैठा है। फेमस फोटोग्राफर डब्बू रतनानी ने सोशल मीडिया पर उनकी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में रेखा खूबसूरत गोल्ड और पिंक कलर के अनारकली लहंगे में नजर आ रही हैं।
उनकी इन तस्वीरों से आप आपनी नजरें नहीं हटा पाएगें। उनके इस शानदार अंदाज को कोई भी एक्ट्रेस टक्कर नहीं दे सकती।इस लंहगे के साथ रेखा ने हेवी ज्वेलरी कैरी की है और उसके साथ लंबी चोटी जो उनके लुक पर चार चांद लगा रही है। उनका लुक एकदाम रॉयल लग रहा है।
इसके साथ एक्ट्रेस ने सिल्क दुपट्टे को पेयर किया है। रेखा ने इस फोटोशूट में कई तस्वीरें क्लिक की हैं।
इन तस्वीर में रेखा 'इन आँखों की मस्ती के मस्ताने हजारों... गाने का पोज देते हुए नजर आ रही हैं। उनके इस लुक को देखकर लोगों को पुरानी वाली रेखा की याद आ रही है।
लोगों उनकी इन फोटोज पर काफी लाइक्स और कमेंट्स कर रहे है। एक यूजर ने कमेंट में लिखा बॉलीवुड की क्वीन तो कोई उनकी खूबसूरती के फुल बाधं रहे है।
Comments
Add a Comment:
No comments available.