Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

Ghum hai kisi ke pyar main: रजत-सवी की कहानी हुई हमेशा के लिए The End!

स्टार प्लस के पॉपुलर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' में आने वाला है अप्रत्याशित ट्विस्ट, रजत-सावी की कहानी हुई हमेशा के लिए खत्म! क्या होगी शो की नई कहानी? अब ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि शो में आगे क्या होने वाला है?

Advertisement
Instafeed.org

By Ria Singh | मनोरंजन - 30 January 2025

कैसी हुई रजत सवी की हैप्पी एंडिंग? क्या सवी बन जाएगी आईएएस अधिकारी? कब से होगी शो की नई कहानी की शुरूआत? स्टारप्लस के सीरियल गुम हैं किसी के प्यार में रजत सवी की कहानी अब ख़त्म हो चुकी है। शो में रजत सवी को खूब प्यार मिला और इसके अलावा मेकर्स ने रजत सवी का एंड हैप्पी नोट पर करवा दिया है। जिसके चलते रजत सवी जाते-जाते भी अपने प्रशंसकों की आंखों को नंब कर गए हैं।

 

रजत-सवी ने किया अपना आखिरी शूट!

दरसल, रजत सवी के शूट के आखिरी एपिसोड में आपको देखने को मिलने वाला है काफी ही हाई वोल्टेज ड्रामा। जी हां, क्योंकि अर्श मृणमयी से अपने ऊपर लगे इल्ज़ामो को ख़त्म करने के लिए झूठा वीडियो रिकॉर्ड करने को कहेगा। लेकिन मृणमयी ऐसा करने से साफ इंकार कर देगी। जिसके चलते अर्श सई और श्री की जान खतरे में डाल देगा।

 

क्या अर्श डालेगा मृण्मयी पर दबाव?

जहां सई और श्री झूले पर चिल्लाते हुए नज़र आएंगे। ऐसे में मृणमयी अर्श के आगे हाथ जोड़ेगी लेकिन वो उसकी एक नहीं सुनेगा। जिसके चलते वो अर्श के कहने पर वीडियो रिकॉर्ड करनाशुरू करेगी। वहीं रजत अर्श से सई और श्री को टॉर्चर करने से मना करेगा तो अर्श रजत को दोनों में से किसी एक को बचाने के लिए कहता नज़र आया।

 

मृण्मयी ने किया सवी की प्रेग्नेंसी का खुलासा!

जिसके चलते रजत अपनी बेटी यानी की सई को बचा लेगा। वहीं श्री की हालत काफी ही ज्यादा खराब होगी। जिसके चलते सवी अपनी जान पर खेल कर चलते झूले में श्री के पास जाने की कशिश करेगी तो इसी बीच मृणमयी सवी को ऐसा करने से रोकेगी और साथ ही सभी के आगे सवी की गर्भावस्था का बड़ा खुलासा कर देगी।

 

क्या लकी पलटा देगा पासा?

जिसे सुनने के बाद रजत समेत पूरा परिवार काफी ही शॉक नज़र आता है। वहीं दूसरी तरफ अर्श इसका फायदा उठाते हुए रजत से नो कॉम्पिटिशन एग्रीमेंट साइन करने को कहेगा। जिसके चलते रजत सवी और उसके आने वाले बच्चे के कारण ऐसा करने के लिए तैयार हो जाएगा। लेकिन तभी लकी चालकी से अर्श पर बंदूक तान देगा। जिसके चलती कहानी में एक नया ट्विस्ट आएगा।

 

क्यों सवी को आया अर्श पर गुस्सा?

दरअसल, अर्श अपना बदला पूरा करने के लिए सई पर गोली चलाने की कोशिश करेगा तो सवी उसके आगे आ जाएगी और वो गोली सई को लगने की बजाय सवी को लग जाएगी। ऐसे में सवी का गुस्सा इतना ज्यादा हो जाएगा की वो बिना सोचे समझे अर्श के सामने चली जाएगी। जिसके चलते अर्श सवी पर गोली चला देगा. लेकिन वो गोली सेवी को नहीं बल्कि आशका को लग जाएगी।

 

क्यों सवी ने किया माता रानी का रूप धारण?

जिसके बाद सवी माता रानी का रूप धारण कर लेगी और अर्श का काल बनकर उसे मार देगी। बता दें की इसी दौरान वहां पर पुलिस भी आ जाएगी। जो पूरे मामले को संभाल लेगी। वहीं पूरा परिवार आशका को हॉस्पिटल ले जाने की कोशिश करेगा। लेकिन आशका अपनी आखिरी सांसें लेते समय रजत सावी से माफ़ी मांगती हुई नज़र आई।

 

रजत-सवी की हुई हैप्पी एंडिंग!

जिसके बाद शो में हमें देखने को मिला की रजत के हाथो में एक छोटी से बच्ची होती है, वहीं सई भी मौजुद होगी। ऐसे में सवी आईएएस अधिकारी बनकर सभी के आगे अपनी कामयाबी को ले कर भाषण देते हुए नज़र आई। जिसे देखने के बाद रजत समेत पूरा परिवार सवी पर गर्व महसूस करता हुआ नजर आया और इसी के साथ रजत सवी की उनकी दोनों बच्चों के साथ शो की हैप्पी एंडिंग हुई।

 

कैसी होगी शो की नई स्टोरीलाइन?

वही शो के प्रोमो में बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा नजर आईं। जिन्होनें शो के तीसरे लीप के बारे में दर्शकों को थोड़ी बहुत हिंट दी। लेकिन अब ऐसे में ये देखना तो काफी ही ज्यादा दिलचस्प होगा कि क्या रजत सवी के बाद दर्शक स्वीकार कर पाएंगे शो की नई कहानी और नई स्टारकास्ट को? क्या इस नई कहानी के साथ टिका रहेगा शो टीआरपी में नंबर 10 पर?

आपकी क्या राय है इस बारे में ये हमें कमेंट करके जरूर बताएं?'

इस सीरियल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों को जान ने के लिए बनें रहें इंस्टाफीड के साथ।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.

Participate in Our Poll