12 साल बाद मां बनने वाली हैं राधिका आप्टे, रेड कार्पेट पर बेबी बंप किया फ्लॉन्ट

बॉलीवुड एक्ट्रेस राधिका आप्टे ने फैंस को सरप्राइज कर दिया है एक इवेंट के दौरान उन्होंने अपनी प्रेगनेंसी अनाउंस की है। इस समय बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस अपने फैंस को गुड न्यूज़ दे रही हैं।

राधिका आप्टे
  • 15
  • 0

बॉलीवुड एक्ट्रेस राधिका आप्टे ने फैंस को सरप्राइज कर दिया है एक इवेंट के दौरान उन्होंने अपनी प्रेगनेंसी अनाउंस की है। इस समय बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस अपने फैंस को गुड न्यूज़ दे रही हैं। हाल ही में दीपिका पादुकोण और मसाबा गुप्ता ने घर में नन्हे बच्चों का स्वागत किया था। वहीं, अब राधिका आप्टे भी मां बनने की खुशी अपने फैंस के साथ शेयर कर रही हैं। बॉलीवुड से लेकर ओटीटी पर पहचान बनाने वाली राधिका आप्टे 12 साल बाद मां बन रही है। एक्ट्रेस ने अपनी खुशी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।


राधिका आप्टे का स्टाइलिश अंदाज

राधिका आप्टे लंदन के एक फिल्म फेस्टिवल इवेंट का हिस्सा बनी थीं। इस दौरान रेड कार्पेट पर बेबी बंप दिखाया। राधिका आप्टे ने ब्लैक कलर का बॉडीकॉन ड्रेस पहना हुआ था जिसमें उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा था। एक्ट्रेस की तस्वीर को देखने के बाद फैंस भी बेहद खुश हैं। हर कोई उन्हें सोशल मीडिया पर बधाइयां दे रहा है। 

एक्ट्रेस की प्रेगनेंसी से खुश हुए फैंस

सोशल मीडिया पर राधिका आप्टे की प्रेगनेंसी के बाद फैंस जहां एक तरफ सरप्राइज हो गए हैं। वहीं, दूसरी तरफ बधाइयां भी दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'राधिका आप्टे आपको लंबे समय बाद इतनी बड़ी खुशी मिल रही है इसके लिए बधाई।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'यह तो सच में सरप्राइजिंग है।' तीसरे यूजर ने लिखा, एक्ट्रेस पर प्रेगनेंसी का ग्लो नजर आ रहा है नन्हे मेहमान के आने के लिए बधाइयां।

एक्ट्रेस के चेहरे पर प्रेगनेंसी का नूर

राधिका आप्टे BFI लंदन फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर स्टाइलिश अंदाज में नजर आई थीं। इस दौरान फैंस उन्हें देखकर हैरान रह गए थे। एक्ट्रेस ने अपनी प्रेगनेंसी शुरुआत में नहीं बताई थी, लेकिन अचानक से देखने के बाद हर कोई सरप्राइज हो गया है। इस दौरान एक्ट्रेस के चेहरे पर प्रेगनेंसी का नूर साफ नजर आ रहा है। सोशल मीडिया फैंस ही नहीं बल्कि बॉलीवुड कलाकार भी एक्ट्रेस को बधाइयां दे रहे हैं। विजय वर्मा, मृणाल ठाकुर सहित कई सिलेबस में एक्ट्रेस को शुभकामनाएं दी है।

RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT