प्रेग्नेंट दीपिका को बाल पड़कर घसीटा गया, टेंशन में आए रणवीर सिंह

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्दी ही पैरंट्स बनने वाले हैं। कपल के घर में बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है।

दीपिका पादुकोण
  • 81
  • 0

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्दी ही पैरंट्स बनने वाले हैं। कपल के घर में बच्चे की किलकारी गूंजने वाली है। एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इस समय अपनी फिल्म 'कल्कि' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है। दीपिका की बिग बजट फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी धमाल मचा रही है। फिल्म 'कल्कि' हर दिन करोड़ों रुपए की कमाई कर रही है। खास बात तो यह है की रिलीज के पहले दिन से फिल्म के हर एक सीन की खूब तारीफ की जा रही है। फिलहाल, दीपिका को लेकर एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। प्रेगनेंसी की हालत में दीपिका को बाल पकड़ कर घसीटा गया।

फिल्म कल्कि का खतरनाक सीन

फिल्म 'कल्कि' के कई सीन ऐसे हैं जो हैरान कर रहे हैं। एक्टर शाश्वत चटर्जी ने एक ऐसे ही क्लाइमैक्स सीन को लेकर खुलासा किया है। इस दौरान दीपिका पादुकोण को बाल पड़कर एक्टर को जमीन पर घसीटते हैं। इस सीन की शूटिंग मुंबई में की गई थी इस समय असल में दीपिका प्रेग्नेंट थी उन्हें शारीरिक संघर्ष करना पड़ा था।

रणवीर सिंह सेट पे थे मौजूद

शाश्वत चटर्जी ने यह भी बताया कि, जिस समय इस सीन को शूट किया जा रहा था रणवीर सिंह भी सेट पर मौजूद थे। दीपिका यह सीन शूट कर रही थी और रणवीर सिंह टेंशन में आ गए थे। शाश्वत चटर्जी ने यह भी बताया कि, "मैंने रणवीर सिंह से कहा चिंता मत करो ज्यादा शारीरिक रूप से चुनौतीपूर्ण सीन के लिए बॉडी डबल है, जिसके बाद रणवीर सिंह विनम्र हुए।"

दीपिका ने सुमति के किरदार में डाली जान

नाग अश्विन की फिल्म 'कल्कि' मल्टी स्टारर फिल्म है। जिसमें प्रभास, अमिताभ बच्चन, दिशा पटानी, कमल हासन और दीपिका ने दमदार भूमिका निभाई है। बता दें कि, इस फिल्म में दीपिका पादुकोण सुमति का किरदार निभा रहे हैं, जो विष्णु भगवान के 10वें अवतार को जन्म देती हैं। यह एक ऐसा सीन है जब दीपिका की एक्टिंग लोगों को अपना दीवाना बना देती है। हालांकि, फिल्म के बाकी कलाकार भी अपनी-अपनी भूमिका में सुपरहिट एक्टिंग कर रहे हैं।

RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT