Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

Ghum hai kisi ke pyar main: शो की नई कहानी की हुई शुरूआत, क्या होगा नया?

स्टार प्लस के पॉपुलर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' में आने वाला है अप्रत्याशित ट्विस्ट। शो की नई कहानी की हो गई है शुरूआत, ये 3 एक्टर्स करेंगे शो को लीड! अब ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि शो में आगे क्या होने वाला है?

Advertisement
Instafeed.org

By Ria Singh | Mumbai, Maharashtra | मनोरंजन - 31 January 2025

 गुम हैं किसी के प्यार में की नई कहानी में कौन से नए चेहरे आएंगे नज़र? क्या शो में देखने को मिलेगा लव ट्राएंगल? क्या है असल में शो की स्टोरीलाइन? स्टारप्लस के सीरियल गुम हैं किसी के प्यार में की कहानी अब बिल्कुल नए सिरे से शुरू हो चुकी है। जहां पर आपको सिर्फ नए किरदार ही नहीं बल्कि नई कहानी, और नई कशमकश भी नज़र आएगी।

 

किन 3 किरदारों के इर्द-गिर्द घूमेगी स्टोरी?

बता दें की शो के प्रोमो को देखने के बाद इस बात का तो ख़ुलासा हो चुका है की शो की नई कहानी तीन किरदारों के चारों ओर घूमने वाली है। जहां पर ख्वाहिश और हकीकत के बीच शो की मेन लीड यानी की वैभवी हंकारे फंसती हुईं नज़र आएंगी। दरअसल, शो की नई कहानी की शुरुआत हो चुकी है। जिसमें आपको कई सारे नए किरदार नज़र आने वाले हैं।

 

क्या है शो की नई कहानी?

बता दें की ये कहानी एक ऐसी लड़की की है जिसे म्यूजिक बहुत ज्यादा पसंद है। इतना ही नहीं वो लड़की एक सिंगर से प्यार भी कर बैठेगी। और दोनों के बीच शुरूआत में आपको बेइंतहा मोहब्बत देखने को मिलेगी। लेकिन फिर हालात के चलते उस लड़की की शादी अपने प्यार से नहीं बल्कि एक ऐसे शक्स से हो जाएगी। जिसे वो बिलकुल भी पसंद नहीं करती। अब ऐसे में कहानी में शुरुआत से ही आया ये ट्विस्ट दर्शकों को काफी ही आकर्षित कर रहा है। तो चलिए आज हम आपको बताएंगे की शो में कौन से एक्टर्स आपको लीड करते हुए नज़र आएंगे।

 

क्या तेजा को होगा ऋतुराज से प्यार?

दरअसल, शो में वैभवी हनकारे को तेजस्विनी के रूप में दिखाया गया है। जिसकी एक छोटी सी फैमिली है। बता दें कि तेजस्विनी को संगीत से बहुत प्यार है। इसके अलावा वो अपनी आई, बाबा और छोटे भाई के साथ अमरावती में रहती है। तेजस्विनी एक म्यूजिक कॉलिज में है। क्योंकि उसे संगीत से बहुत लगाव है। इसी के साथ ही आपको बता दें की आपके शो में सनम जौहर ऋतुराज के किरदार पर नज़र आने वालें हैं।

 

किसकी वजह से तेजस्विनी का होगा मूड खराब?

जो एक मशहूर रॉकस्टार है। उसके गाने का हर कोई दीवाना है। इतना ही नहीं तेजस्विनी भी ऋतुराज की बहुत बड़ी फैन होगी। जिसके चलते वो उसकी एक झलक पाने के लिए भी काफी ही परेशान रहती है। लेकिन तेजस्विनी और उसके प्यार के बीच कोई है जो हर बार बीच में आता है। जिसके कारण तेजस्विनी और ऋतुराज की मुलाकात हमेशा अधूरी रह जाती है।

 

परम सिंह आएंगे किस किरदार में नज़र?

जिसकी वजह से तेजा अपने आरआर यानी की ऋतुराज से हमेशा बिछड़ जाती है। वो और कोई नहीं परम सिंह होंगे जो की नील के किरदार में नज़र आने वाले हैं। बता दें कि नील ऋतुराज से काफी अलग है। जो अपनी जिंदगी अपने आई बाबा के हिसाब से जीता है। नील पेशे से डॉक्टर है लेकिन दिल से वो भी एक संगीतकार है। जिसे गाने का बहुत शोक है। लेकिन अपने बाबा के दबाव के कारण नील अपने सपने को कभी पूरा नहीं कर पाया।

 

क्यों नील और तेजा के बीच हुई खराब शुरूआत?

जिसकी बदौलत वो शो में काफी ही शांत स्वभाव का नज़र आएगा। जो दो प्यार करने वालो के बीच आ जाएगा, लेकिन उसे इस बात का एहसास भी नहीं होगा। फिल्हाल की बात करें तो तेजा को काफी ही चुलबुला दिखाया गया है जो ऋतुराज के साथ एक प्लेटफॉर्म शेयर करती है। लेकिन वहीं नील के कारण सब बिगड़ जाता है। जिसकी वजह से तेजा की नील से पहली मुलाकात ही काफी खराब होती है।

लेकिन अब ऐसा में ये देखना तो काफी ही ज्यादा दिलचस्प होगा की क्या तेजा कहानी की शुरुआत से ही करने लगेगी नील से बेइंतहा नफ़रत? आपको कैसी लगी शो की नई स्टारकास्ट और नई कहानी ये हमें कमेंट करके जरूर बताएं?

इस सीरियल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों को जान ने के बने रहें इंस्टाफीड।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.

Participate in Our Poll