Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

नागिन फेम एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी बनी मां, पति रोहित रेड्डी ने फैंस को बेटा होने की दी खुशखबरी

बॅालीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के बाद अब टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी के घर पर भी खुशियों ने दस्तक दी है। वही अनीता हसनंदानी ने बेटे को जन्म दिया है। पति रोहित रेड्डी संग इन्होंने पहले बेबी का स्वागत किया है।

Advertisement
Instafeed.org

By Asna | मनोरंजन - 10 February 2021

बॅालीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के बाद अब टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी के घर पर भी खुशियों ने दस्तक दी है। वही अनीता हसनंदानी ने बेटे को जन्म दिया है। पति रोहित रेड्डी संग इन्होंने पहले बेबी का स्वागत किया है। रोहित रेड्डी ने यह खबर सोशल मीडिया पर शेयर कर सभी को खुशखबरी दी। बता दें कि अनीता हसनंदानी ‘नागिन’ में नजर आई थीं जहां से उन्हें फेम मिली। 

पति रोहित रेड्डी ने शेयर की फोटो


सोशल मीडिया पर रोहित रेड्डी ने पिता बनने की खबर को शेयर करने का साथ लिखा, “ओह ब्वॉय!” इसके साथ ही फोटो में आप देख सकते हैं कि रोहित अनीता के गाल पर किस करते नजर आ रहे हैं और अनीता बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखाई दे रही हैं। इसके साथ-साथ कुछ समय पहले अनीता हसनंदानी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि मैं पूरी तरह से बेबी के लिए तैयार हूं। हमने हाल ही में अपने होने वाले बच्चे के लिए एक स्पेशल बेबी क्रिब खरीदा है और उसे सेट किया है। मैंने कई फोटोशूट्स भी  किए हैं लेकिन कोई प्रेग्नेंसी पीरियड में किए जाने वाले फोटोशूट से उनकी बराबरी नहीं कर सकते है। इसके साथ ही अनीता ने  यह भी बताया था कि वह फरवरी के महीने में बेबी को जन्म देंगी।

8 साल बाद पेरैट्स अनीता और रोहित


आपको बता दें कि अनीता और रोहित ने साल 2013 में शादी की थी। वही शादी के 8 साल बाद ये दोनों पहली बाद पेरैट्स बने है। जिसमें अनीता ने  सोशल मीडिया के जरिए ही अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में सबके साथ शेयर किया था।  यही नहीं प्रेग्नेंसी के दौरान अनीता अक्सर अपनी फोटोज़ और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती थी। 

ये है मोहब्बतें से बटोरी सुर्खियां


39 साल की अनीता ने 2013 में रोहित  रेड्डी से शादी की और वे दोनों नच बलिए 9 में एक साथ दिखाई दिए थे। यही नहीं अनीता लोकप्रिय डेली सोप ये है मोहब्बते का हिस्सा थी। वही उनके इस किरदार को बेहद पंसद किया गया था। इसके साथ-साथ अनीता को अखिरी बार नागिन4 में विशाखा खन्ना के रुप में देखा गया था। 


Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.

Participate in Our Poll

Poll

View All
Poll Image
Total Votes: 0

Next