Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

खतरों के खिलाड़ी 15 को लेकर बड़ा बदलाव, अब कलर्स नहीं इस नए चैनल पर होगा टेलीकास्ट!

रोहित शेट्टी का स्टंट बेस्ड शो खतरों के खिलाड़ी 15 अब कलर्स पर नहीं, बल्कि सोनी टीवी पर प्रसारित हो सकता है। शो को लेकर मेकर्स और नए चैनल के बीच बातचीत अंतिम चरण में है।

Advertisement
Image Credit: google
Instafeed.org

By Shraddha Singh | Delhi, Delhi | मनोरंजन - 23 April 2025

टीवी का मोस्ट पॉपुलर स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी (Khatron Ke Khiladi) अपने जबरदस्त एक्शन, एडवेंचर और ड्रामे के लिए जाना जाता है। रोहित शेट्टी द्वारा होस्ट किए जाने वाला यह शो हर साल दर्शकों के दिलों पर राज करता है। इस बार फैंस को बेसब्री से खतरों के खिलाड़ी 15 का इंतजार है, लेकिन इसके प्रीमियर में लगातार देरी हो रही है जिससे फैंस के बीच मायूसी फैल गई थी।

इस देरी के बीच खबरें उड़ने लगी थीं कि शायद इस साल शो का कोई नया सीजन देखने को नहीं मिलेगा, लेकिन अब इस शो को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है जो दर्शकों के लिए राहत भरा है।

क्या है खतरों के खिलाड़ी 15 को लेकर नई जानकारी?

जूम टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, खतरों के खिलाड़ी 15 अब कलर्स टीवी पर नहीं बल्कि सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन (Sony TV) पर टेलीकास्ट किया जा सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, शो के मेकर्स और सोनी चैनल के बीच इस ट्रांसफर को लेकर बातचीत अंतिम चरण में है। अगर सब कुछ ठीक रहा, तो दर्शकों को जल्द ही नए चैनल पर खतरों और रोमांच से भरे इस शो का मजा लेने का मौका मिलेगा।

क्यों नहीं होगा अब कलर्स टीवी पर टेलीकास्ट?

सूत्रों की मानें तो प्रोडक्शन हाउस बनिजय एशिया और कलर्स चैनल के बीच क्रिएटिव मतभेद हो गए थे। इस विवाद के चलते प्रोड्यूसर्स ने शो से हाथ पीछे खींच लिए थे, जिससे इसके भविष्य पर भी सवाल उठने लगे थे। यहां तक कि कुछ खबरें तो ये भी कह रही थीं कि शो को इस साल कैंसिल किया जा सकता है।

क्या पहले भी सोनी पर आता था ये शो?

जी हां, आपको जानकर हैरानी होगी कि साल 2008 में जब फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी का पहला सीजन आया था, तो वह सोनी टीवी पर ही प्रसारित हुआ था। बाद में शो कलर्स टीवी पर शिफ्ट हुआ और नए नाम, नए फॉर्मेट और रोहित शेट्टी जैसे होस्ट के साथ एक नए अंदाज़ में बेहद लोकप्रिय हुआ। अब लगभग 17 साल बाद यह शो एक बार फिर अपने पुराने घर यानी सोनी टीवी पर लौटता नजर आ रहा है।

फैंस के लिए क्या है खास?

हालांकि चैनल शिफ्ट की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है, लेकिन अगर यह डील फाइनल होती है तो फैंस को एक नई शुरुआत देखने को मिल सकती है। साथ ही, हो सकता है कि इस बार शो की प्रोडक्शन क्वालिटी, सेट और स्टंट्स में भी नए प्रयोग देखने को मिलें।

अब देखना यह होगा कि क्या रोहित शेट्टी इस बार भी शो को होस्ट करेंगे या कोई नया चेहरा इस खतरनाक मंच पर एंट्री करेगा।


अगर आप भी खतरों के खिलाड़ी 15 के फैन हैं, तो बने रहिए... क्योंकि जल्द ही शो से जुड़ी नई खबरें सामने आ सकती हैं।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.