Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

Celebrity Master Chef Winner: गौरव खन्ना बने मास्टरशेफ के विनर, जीतने पर कितनी मिली प्राइज मनी आइए जानते है।

Celebrity Master Chef के विनर की अनाउंसमेट हो गई है। शो अनुपमा के फेमस एक्टर गौरव खन्ना ने सेलिब्रिटी मास्टरशेफ की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। आइए इसके बारे में जानते हैं

Advertisement
Instafeed.org

By Nisha Bhisht | Faridabad, Haryana | मनोरंजन - 12 April 2025

सेलिब्रिटी कुकिंग रियलिटी शो Celebrity Master Chef का पहला सीजन एंटरटेनमेंट और एक्साइटिंग रहा। सीजन का पहला ग्रैंड फिनाले हो चुका है, और साथ ही शो का विनर भी अनाउंस हो गया है। गौरव खन्ना ने ग्रैंड फिनाले में तेजस्वी प्रकाश और निक्की तंबोली को पीछे छोड़ते हुए सेलिब्रिटी मास्टरशेफ की ट्रॉफी जीत ली है। शो का यह पहला सीजन ग्रैंड फिनाले के साथ समाप्त हो गया है।



गौरव खन्ना कितनी प्राइज मनी ले गए घर

शो में 12 कंटेस्टेंट शामिल थे। लेकिन फिनाले में गौरव खन्ना ने सभी सेलिब्रिटी को मात देते हुए ट्रॉफी हासिल कर ली। फिनाले में निक्की तंबोली दूसरे नंबर पर रहीं, जबकि तेजस्वी प्रकाश ने इस शो में तीसरा स्थान हासिल किया।


गौरव खन्ना ने अपनी डिश से सभी जजों को खूब प्रभावित किया। उन्होंने निक्की तंबोली को हराकर मास्टरशेफ की ट्रॉफी जीती। ट्रॉफी के साथ उन्हें 20 लाख रुपये की प्राइज मनी भी इनाम के तौर पर मिली



रणवीर बरार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर गौरव खन्ना को बधाई देते हुए लिखा - यह मायने नहीं रखता कि आप कहाँ से शुरू करते हैं, बल्कि यह मायने रखता है कि आप कैसे खत्म करते हैं। साथ ही लिखा, "आपने वाकई हमारे दिलों में जगह बना ली है। आपकी हर डिश क्रिएटिव और लजीज थी। शुभकामनाएं हमारे पहले सेलिब्रिटी मास्टरशेफ!


साथ ही उन्हें कई बधाइयाँ मिलीं। शो की शुरुआत 27 जनवरी को हुई थी, जिसमें 12 कंटेस्टेंट शामिल थे। गौरव खन्ना, निक्की तंबोली, तेजस्वी प्रकाश, फाजल शेख, दीपिका कक्कड़, अर्चना गौतम, आयशा जुल्का, कविता सिंह, राजीव अदातिया, उषा नाडकर्णी, अभिजीत सावंत और चंदन प्रभाकर इस शो का हिस्सा थे। उनके फैस भी उनके लिए बेहद खुश है।



Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.

Participate in Our Poll