Story Content
पहलगाम आतंकी हमले में बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान के बाद सलमान खान ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपना रिएक्शन शेयर किया। सलमान ने X पर पोस्ट कर लिखा—कश्मीर घाटी, जिसे जन्नत कहा जाता है, वह नर्क में बदलता जा रहा है। निर्दोष लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। मेरी संवेदनाएं उनके परिवारों के साथ हैं। एक निर्दोष व्यक्ति को मारना पूरी कायनात को मारने के बराबर है।
पहलगाम में हुई हिंसा और अमानवीय कृत्य से दुखी
हूँ, और मेरे लिए अपने गुस्से को शब्दों में बयां करना मुश्किल है। ऐसे समय
में हम भगवान से दुआ कर सकते हैं, पीड़ित परिवारों के लिए प्रार्थना कर सकते हैं और अपनी गहरी संवेदना
व्यक्त कर सकते हैं। हम एक राष्ट्र के तौर पर एकजुट हों, मजबूत बनें और इस
अपराध के खिलाफ न्याय प्राप्त करें।
इस घटना के बाद से पूरे देश में दहशत फैल गई है।
बता दें कि ये आंतकी पाकिस्तानी सगंठन लश्कर-ए-तैयबा के आंतकवादी दे,जिन्होंने
पहलगाम में बैसरन घाटी में 27 पर्यटकों को गोली मर दी।




Comments
Add a Comment:
No comments available.