Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

बॉलीवुड सेलिब्रिटी ओरी के खिलाफ दर्ज हुई FIR, होटल में पी शराब...

आपको बता दे कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरी के खिलाफ कटरा पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। आरोप है कि इन्फ्लुएंसर अपने दोस्तों के साथ होटल में शराब पी रहे थें। कटरा जम्मू कश्मीर में स्थित है। जहां मां वैष्णो देवी का तीर्थ स्थान है।

Advertisement
Instafeed.org

By Nisha Bhisht | Faridabad, Haryana | मनोरंजन - 17 March 2025

आपको बता दे कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरी के खिलाफ कटरा पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। आरोप है कि इन्फ्लुएंसर अपने दोस्तों के साथ होटल में शराब पी रहे थें। कटरा जम्मू कश्मीर में स्थित है। जहां मां वैष्णो देवी का तीर्थ स्थान है।



DM के आदेश ना मानने और होटल में शराब पीने के आरोप में ओरी और उसके दोस्तों के खिलाफ FIR दर्ज कर दी गई हैं। ओरी का सोशल मीडिया पर शराब पीने वाला वीडियो भी वायरल हो रहा है।



ओरी कुछ दिन पहले अपने 7 दोस्तों के साथ वैष्णो देवी मंदिर गए थे। इस बीच वे कटरा के एक 5 STAR होटल में रुके। जहां उनपर शराब पीने का आरोप लगा है। पुलिस ने इस मामले के बाद सभी के खिलाफ 15 मार्च को FIR दर्ज की



मां वैष्णो देवी के तीर्थ स्थान कटरा में शराब और नॉन वेज की बिक्री और सेवन पर पिछले साल प्रतिबंध लगाया था। इसके बाद भी ओरी ने अपने दोस्तों के साथ होटल में शराब पी। ओरी के साथ उनके दोस्त



 दर्शन सिंह, पार्थ रैना, रितिक सिंह, राशि दत्ता, रक्षिता भोगल, शगुन कोहली और अनास्तासिला अर्ज़ामस्कीना भी इस मामले में शामिल हैं।



पुलिस ने कहा कि जो लोग देश के कानून का पालन नहीं करते और शराब का सहारा लेकर शांति भंग करने की कोशिश करते हैं, उनके लिए यह कोई जगह नहीं है और उनसे सख्ती से निपटा जाएगा।



Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.

Participate in Our Poll