टीम इंडिया की जीत पर खुश हुए बॉलीवुड कलाकार, शाहरुख ने जाहिर की खुशी

T20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम इंडिया ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। खिलाड़ियों ने देश का नाम रौशन किया है। इंडिया की जीत की खुशी में पूरे देश ने जश्न मनाया और खिलाड़ियों को बधाई दी।

शाहरुख खान
  • 82
  • 0

T20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम इंडिया ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। खिलाड़ियों ने देश का नाम रौशन किया है। इंडिया की जीत की खुशी में पूरे देश ने जश्न मनाया और खिलाड़ियों को बधाई दी। वहीं, दूसरी तरफ भारतीय टीम की विक्ट्री परेड भी ऐतिहासिक बन गई है। फैंस खिलाड़ियों की जमकर तारीफ कर रहे हैं। बॉलीवुड सेलेब्स भी भारतीय खिलाड़ियों के लिए अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं।


शाहरुख खान ने टीम इंडिया को दी बधाई

टीम इंडिया की विक्ट्री परेड पर सोशल मीडिया पर फैंस अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बॉलीवुड कलाकार आयुष्मान खुराना, विकी कौशल और शाहरुख खान ने भी पोस्ट शेयर किया है। शाहरुख खान ने इंडियन खिलाड़ियों की ऐतिहासिक जीत के बाद खिलाड़ियों को बधाई दी है और खुशी जाहिर की है। शाहरुख खान ने पोस्ट कर लिखा है, 'मेरी टीम इंडिया आप सभी को ढेर सारा प्यार और अब रात भर नाचो, बहुत-बहुत बधाई।'

विक्ट्री परेड में लाखों की भीड़

शाहरुख खान ने अपनी पोस्ट में खिलाड़ियों का प्रोत्साहन बढ़ाया। एक्टर ने लिखा, "टीम इंडिया के खिलाड़ियों को यूं खुश और इमोशनल देखकर मेरा दिल भी गर्व से भर गया है। एक भारतीय के तौर पर यह एक बहुत ही शानदार पल है। अपने लड़कों को हमें इतनी महान ऊंचाइयों पर ले जाते देखना।" बीसीसीआई सूचित जय शाह ने खिलाड़ियों के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया था। टीम परेड के लिए मुंबई पहुंची जहां पर भारत की जीत का जश्न मनाया गया।

RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT