Story Content
बता दे कि यह फिल्म शांतनु गुप्ता की किताब The Monk Who Became Chief Minister पर आधारित है। फिल्म में एक्टर अनंत जोशी योगी आदित्यनाथ का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। साथ ही बैकग्राउंड में परेश रावल की आवाज सुनाई देती है, जो कहती है, 'वो कुछ नहीं चाहता था, सब उसको चाहते हैं। वो शिष्य बनकर आया था, जनता ने उसको सरकार बना दिया।' इन लाइनों से स्पष्ट होता है कि फिल्म में योगी आदित्यनाथ की देश सेवा और उनके त्याग को दिखाया गया है।
फिल्म का टाइटल Ajey योगी आदित्यनाथ के असली नाम पर रखा गया है- अजय सिंह बिष्ट। ये फिल्म हिंदी के साथ-साथ 5 भाषाओं के साथ साल 2025 में रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में हमें योगी आदित्यनाथ की जीवनी के बारे में पता चलेगा कि किस प्रकार उन्होनें देश की सेवा के प्रति आपने परिवार को त्याग दिया।
फिल्म का टाइटल 'Ajey' मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के असली नाम, अजय सिंह बिष्ट, पर आधारित है। यह फिल्म हिंदी के साथ-साथ पांच अन्य भाषाओं में साल 2025 में रिलीज की जाएगी। फिल्म में दर्शकों को योगी आदित्यनाथ की जीवनी के बारे में जानने का मौका मिलेगा, जिसमें दिखाया गया है कि उन्होंने देश सेवा के लिए अपने परिवार का त्याग कैसे किया।
फिल्म में अनंत जोशी के साथ अजय मेंगी, पवन मल्होत्रा, सरवर आहूजा, दिनेश लाल यादव जैसे कई कलाकार मौजूद है।
यह फिल्म लोगों को प्रेरणा देगी कि किस प्रकार उत्तराखंड के एक छोटे से गांव के साधारण परिवार में रहने वाले एक लड़के ने मुख्यमंत्री बनने का सफर तय किया। आज वह देश के सबसे लोकप्रिय नेताओं में से एक हैं, जिसकी देशसेवा को सभी जनता सलाम करती है।
Comments
Add a Comment:
No comments available.