Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

जानिए कैसे 'पान बनारस वाला' गाने के डांस स्टेप थे अभिषेक बच्चन से प्रेरित, प्लेबैक सिंगर रह चुके हैं एक्टर

अभिषेक बच्चन ने प्रियंका चोपड़ा को दिया था ये फेम्स नाम। फिल्मी दुनिया में कदम रखने से पहले इस फील्ड में अजमाई थी किस्मत।

Advertisement
Instafeed.org

By Deepakshi | मनोरंजन - 05 February 2021

बॉलीवुड में कुछ ऐसे एक्टर मौजूद हैं जिनकी कुछ फिल्मों ने ही लोगों के दिलों में उनके लिए अलग से पहचान बनाई है। उन्हीं में से एक एक्टर हैx अभिषेक बच्चन। आज वो अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं। 5 फरवरी को उनका जन्म हुआ था। फिल्मों से ज्यादा वो इस वक्त वेब सीरीज की दुनिया में काफी धमाल मचा रहे हैं। उनके जन्मदिन पर आइए जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ वो बातें जोकि बहुत कम लोगों को पता है। जोकि कुछ इस तरह से है-

1 - अभिषेक बच्चन के जन्म प्रमाणपत्र पर उनका नाम अभिषेक नहीं बल्कि बाबा बच्चन है। इसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं।

2 - प्रियंका चोपड़ा आज पूरी दुनिया में पिगी चॉप्स के नाम से जानती है। यह नाम किसी और ने नहीं बल्कि अभिषेक बच्चन ने उन्हें दिया है।

3 -  इसके अलावा बहुत कम लोग ये जानते हैं कि अभिषेक अभिनेता के साथ एक प्लेबैक सिंगर भी हैं। उन्होंने ब्लफमास्ट में अपनी आवाज का जादू चलाया था। फिल्म 2005 में रिलीज हुई थी। 

4 - अमिताभ बच्चन की डॉन फिल्म का गाना खायके पान बनारस वाला के डांस स्टेप अभिषेक बचपन से ही प्रेरित थे। क्योंकि एक्टर बचपन में खेल-खेल में ऐसे ही  डांस किया करते थे।

5 - अभिषेक बच्चन ने पहले अपनी किस्मत एक एलआईसी एजेंट के तौर आजमाने की कोशिश की थी। लेकिन बाद में उन्होंने फिल्मी दुनिया का रूख कर लिया था।

6- वहीं, ऐश्वर्या राय को अभिषेक बच्चन ने वही रिंग देकर प्रपोज किया था, जिसे उनकी फिल्म गुरु के सेट पर इस्तेमाल किया गया था।

7-- फिल्म रिफ्यूजी से अभिषेक बच्चन ने अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म से करीना कपूर ने भी डेब्यू किया था।

8- 2018 में उन्होंने फिल्म मनमर्जियां से कमबैक किया था। इसके बाद उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर धमाल मचाया। उन्होंने ब्रीद फिल्म की वेबसीरीज में जो काम किया वो लोगों को काफी ज्यादा पसंद आया।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.

Participate in Our Poll