70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का हुआ ऐलान, इन फिल्मों ने जीता खिताब

70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स अनाउंस कर दिए हैं। ये अवॉर्ड मिलना किसी भी सितारे के लिए बहुत बड़ी बात होती है। हर साल इन पुरस्कारों का ऐलान किया जाता है।

नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स
  • 70
  • 0

शुक्रवार  दिन 70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स अनाउंस कर दिए हैं। ये अवॉर्ड मिलना किसी भी सितारे के लिए बहुत बड़ी बात होती है। हर साल इन पुरस्कारों का ऐलान किया जाता है। यह पुरस्कार 2022 के लिए दिए गए हैं। फिल्म गुलमोहर को बेस्ट हिंदी फि्लम का अवॉर्ड मिला है। जबकि मलयालम फिल्म अट्टम को बेस्ट फिल्म का पुस्कार मिला है। बेस्ट कन्नड़ फिल्म का पुरस्कार केजीएफ चैप्टर 2 को दिए जाने का ऐलान किया गया है।

सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार नित्या मेनन को तिरुचित्रम्बलम के लिए और मानसी पारेख को कच्छ एक्सप्रेस के लिए साझा किया गया। 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार सूरज बड़जात्या को उंचाई के लिए मिला। वालवी ने 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ मराठी फिल्म का पुरस्कार जीता। सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार ऋषभ शेट्टी ने अपने नाम किया है। उन्हें यह सम्मान फिल्म कंतारा के लिए हासिल हुआ है। 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में हिंदी फिल्म ब्रह्मास्त्र के लिए प्रीतम ने सर्वश्रेष्ठ संगीत का पुरस्कार जीता।

पोन्नियिन सेलवन 1 को मिला ये अवॉर्ड

70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में पोन्नियिन सेलवन 1 ने सर्वश्रेष्ठ तमिल फिल्म का पुरस्कार जीता। दूसरा विशेष पुरस्कार संजय सलिल चौधरी ने फिल्म कधिकन में संगीत के लिए जीता। फिल्म पुरस्कारों का ऐलान फिल्म ज्यूरी के अध्यक्ष राहुल रवैल ने किया। बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड ऊंचाई फिल्म में अपने किरदार के लिए नीना गुप्ता को मिला है जबकि हरियाणवी फिल्म फौजा के लिए पवन मल्होत्रा को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड मिला है।


RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT