फिल्म एनिमल लोगों के बीच इस वक्त चर्चा में बनी हुई है। फिल्म लोगों को काफी पसंद आ रही है। एनिमल फिल्म कमाई के मामले में धमाल मचा रही है। फिल्म इस वक्त 550 करोड़ की कमाई कर चुकी है।
फिल्म एनिमल लोगों के बीच इस वक्त चर्चा में बनी हुई है। फिल्म लोगों को काफी पसंद आ रही है। एनिमल फिल्म कमाई के मामले में धमाल मचा रही है। फिल्म इस वक्त 550 करोड़ की कमाई कर चुकी है। सामाजिक तौर पर लोग इस फिल्म को कहीं न कहीं अच्छी नहीं बता रहे हैं। फिल्म के अंदर रणबीर कपूर खुद को अल्फा मेल बता रहे हैं। कई वजहों से चर्चाओं में आई ये फिल्म इस शब्द को लेकर काफी सुर्खियों बटोर रही हैं। लेकिन क्या आपको पता है इसका क्या मतलब है। अल्फा मेल का मतलब है किसी भी ग्रुप में सबसे सक्सेसफुल और पावरफुल व्यक्ति। एनिमल फिल्म एक एडल्ट फिल्म है, जिसमें दिखाई गए कई सीन और कैरेक्टर पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
फिल्म के एक सीन में रणबीर तृप्ति डिमरी को अपना जूता चाटने के लिए कहते हैं. इसे लेकर भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं। फिल्म में रणबीर का कैरेक्टर स्वयं को दूसरों पर हावी होने वाला बताया गया है। ऐसे में उनके कैरेक्टर को अल्फा मेल कहा जा सकता है। वहीं अल्फा मेल को इस परिभाषा से भी समझ सकते हैं कि ये वो व्यक्ति होता है जो हर स्थिति पर कंट्रोल करता है। वो व्यक्ति जो अपने आसपास वालों को काबू में रखना चाहता हो और ये भी कि उसकी मर्जी के बिना कुछ भी न हो।
कहां से आया है अल्फा मेल शब्द
अल्फा मेल शब्द का प्रयोग 1960 के दशक से पहले नहीं किया जाता था। एनिमल किंगडम से लिए गए इस शब्द को बाद में इंसानों पर अप्लाई किया गया। जो पावरफुल व्यक्ति के व्यवहार को बताने के लिए था। हालांकि अल्फा की तरह इसके अपोजिट भी एक शब्द है जो बीटा मेल कहलाता है।