एक्टर अनिल कपूर ने हाल ही मे कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। इसके पीछे एक बड़ी वजह इस वक्त सामने आई है। उन्होंने एक याचिका दायर की है, जिसके मुताबिक एक्टर ने अपने व्यक्तित्व के अधिकारों की सुरक्षा और सरंक्षा की गुहार कोर्ट से लगाई है।
एक्टर अनिल कपूर ने हाल ही मे कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। इसके पीछे एक बड़ी वजह इस वक्त सामने आई है। उन्होंने एक याचिका दायर की है, जिसके मुताबिक एक्टर ने अपने व्यक्तित्व के अधिकारों की सुरक्षा और सरंक्षा की गुहार कोर्ट से लगाई है। उन्होंने अपने नाम से इस्तेमाल हो रही चीजों को लेकर नराजगी जताई है। एक्टर के मुताबिक ऐसा होने से उनकी इमेज खराब होती है औऱ पर्सनालिटी पर भी असर पड़ता है।
अनिल कपूर ने अपनी याचिका में इस बात का जिक्र कियाहै कि अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर उनके नाम, आवाज और तस्वीरों के साथ उनकी व्यक्तिगत चीजों का गैरकानूनी इस्तेमाल किया जा रहा है। इससे उनकी इमेज पर खराब असर पड़ रहा है। इस पर रोक लगाने के लिए अनिल ने कोर्ट में समुचित आदेश जारी करने की गुहार लगाई है।
कोर्ट ने अनिल कपूर की याचिका पर सुनाया ये फैसला
इस मामले में अनिल कपूर को दिल्ली हाईकोर्ट की तरफ से राहत मिल गई है। कोर्ट ने मामले पर तुरंत संज्ञान लेते हुए अपना फैसला सुनाया है। कोर्ट की तरफ से ये आदेश दिया गया है कि अनिल कपूर की आवाज, नाम, तस्वीर का उनकी इजाजत के बिना व्यावसायिक मकसद से इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। अब यदि किसी ने उनकी इजाजत के बिना उनकी तस्वीर, आवाज या वीडियो का गलत इस्तेमाल किया तो उसे कानूनी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
अनिल एक्ट्रेस शहनाज गिल के साथ आएंगे नजर
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अनिल कपूर से पहले अमिताभ बच्चन ने भी इस तरह से कोर्ट में याचिका दायर की थी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अनिल कपूर जल्दी फिल्म थैंक यू फॉर कमिंग में दिखाई देने वाले हैं। जोकि 6 अक्टूबर को रिलीज होगी।