86 साल की उम्र में हुआ रतन टाटा का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

देश को आज के दिन उस वक्त झटका लगा जब ये खबर सामने आई कि टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन नवल टाटा का 86 साल की उम्र में निधन हो गया। बुधवार की रात उन्होंने 11 बजे अपनी आखिरी सांस ली।

रतन टाटा
  • 44
  • 0

देश को आज के दिन उस वक्त झटका लगा जब ये खबर सामने आई कि टाटा संस के मानद चेयरमैन रतन नवल टाटा का 86 साल की उम्र में निधन हो गया। बुधवार की रात उन्होंने 11 बजे अपनी आखिरी सांस ली। रतन टाटा ने अपनी जिंदगी में कई ऐसे काम किए हैं, जिसकी छाप आज भी लोगों के दिलों पर बनी हुई है। उनके निधन का दुख बच्चे से बड़े इंसान तक को भी होता हुआ दिखाई दे रहा है। मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल की इंटेंसिव केयर यूनिट में रतन टाटा एडमिट। वो उम्र से संबंधित बीमारी से जूझ रहे थे। 

रतन टाटा के पार्थिव शरीर के दर्शन शाम 4 बजे तक किए जा सकते हैं। राजकीय सम्मान के साथ इसके बाद फिर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। कुछ दिनों पहले ये खबर सामने आई थी कि 7 अक्टूबर के दिन उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था, लेकिन बाद में इस खबर का खंडन किया गया। उन्होंने इस बात का खंडन करते हुए कहा था कि वे पूरी तरह से ठीक है, रूटीन चेकअप के लिए ही वो हॉस्पिटल में पहुंचे थे। 

पीएम नरेंद्र मोदी-मुकेश अंबानी ने जताया शोक

रतन टाटा के निधन पर कई प्रसिद्ध लोगों ने शोक जताया है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- टाटा एक दूरदर्शी बिजनेस लीडर, दयालु आत्मा और एक असाधारण इंसान थे। उन्होंने भारत के सबसे पुराने और सबसे प्रतिष्ठित व्यापारिक घरानों में से एक टाटा ग्रुप को स्थिर नेतृत्व प्रदान किया। उनका योगदान बोर्ड रूम से कहीं आगे तक गया। वहीं, इसके अलावा देश के अमीर बिजनेस मैन मुकेश अंबानी ने शोक जताते हुए कहा- ये भारत के लिए बहुत दुखद दिन है। रतन टाटा का जाना ना सिर्फ टाटा ग्रुप, बल्कि हर भारतीय के लिए बड़ा नुकसान है। व्यक्तिगत तौर पर रतन टाटा का जाना मुझे बहुत दुख से भर गया है, क्योंकि मैंने अपना दोस्त खो दिया है।

RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT