एक बार फिर महंगा हुआ सोना? जानिए 22 कैरेट गोल्ड के दाम यहां?

देश में आम आदमी का सबसे पहला सपना होता है कि वो सोने की कोई चीज खरीदकर अपने पास रखें। ऐसे में एक आम आदमी सोने के दाम हर दिन चेक करता है। ताकि दम कम होते ही वो सोने की चीज खरीद लें।

प्रतीकात्मक तस्वीर
  • 69
  • 0

देश में आम आदमी का सबसे पहला सपना होता है कि वो सोने की कोई चीज खरीदकर अपने पास रखें। ऐसे में एक आम आदमी सोने के दाम हर दिन चेक करता है। ताकि दम कम होते ही वो सोने की चीज खरीद लें। ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं 28 सितंबर के दिन सोने और चांदी के दाम। 24 कैरेट 10 ग्राम सोने के भाव 77, 500 के आसपास कारोबार कर रहा है। 22 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड रेट 71,000 के पार पहुंच गया है। वहीं 18 कैरेट गोल्ड रेट 58 हजार के पार चला गया है। चांदी के दामों में तेजी देखी जा रही है। चांदी आज 96,100 हजार रुपये किलो है। 

वहीं, दिल्ली के करीब फरीदाबाद एक औद्योगिक शहर है, जहां पर सोने की डिमांड हमेशा बनी रहती है। त्योहारों से लेकर शादी के सीजन में धूम देखने को मिलती है। फरीदाबाद में आज का सोने(गोल्ड) का रेट 24 कैरेट के लिए 77,600 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट के लिए 71,150 रुपये है। ऐसे में लोग दीवाली से पहले सोने-चांदी की कीमतों में नजर बनाए हुए हैं।

आइए जानते हैं क्या है असली गोल्ड हॉलमार्क

जेवर बनाने में 22 कैरेट गोल्ड का ही इस्तेमाल होता और यह सोना 91.6 फीसदी शुद्ध होता है। लेकिन असर इसमें मिलावट कर 89 या 90 फीसदी शुद्ध सोने को ही 22 कैरेट गोल्ड बताकर जेवर को बेच दिया जाता है। इसीलिए जब भी जेवर खरीदें तो उसकी हॉलमार्क के बारे में जानकारी जरूर ले लें। अगर गोल्ड की हॉलमार्क 375 है तो यह गोल्ड 37.5 फीसदी शुद्ध सोना है।

RELATED ARTICLE

LEAVE A REPLY

POST COMMENT