Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

US Stock Market Crisis 1987 vs 2025: डोनाल्ड ट्रंप के फैसले से शेयर बाजार को लगा बड़ा झटका !

जब से अमेरिका ने टैरिफ लागू किया है, तब से शेयर बाजार में हलचल चल रही है। टैरिफ के चलते कई देशों के बाजारों में भारी गिरावट देखने को मिली है। बाजारों में गिरावट होने से दुनियाभर के निवेशकों की बेचैनी बढ़ गई है।

Advertisement
Image Credit: instagram
Instafeed.org

By Nisha Bhisht | Faridabad, Haryana | व्यापार - 07 April 2025

डोनाल्ड ट्रंप के इस फैसले से दुनियाभर के शेयर बाजार में कोहराम मचा हुआ है। टैरिफ के चलते शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, शेयर बाजार खुलते ही सेंसेक्स में करीब 3300 अंक से अधिक गिरावट हुई है। यानी शेयर बाजार 4.70% नीचे चल रहा है।

BSE-NSE:

जबकि BSE Sensex पर लिस्टेड कंपनियों की मार्केट कैप 19.39 लाख करोड़ तक घट गई। वहीं NSE लिस्टेड कंपनियों के मार्केट कैप में 20 लाख करोड़ की गिरावट देखने को मिली है। जबकि Nifty भी 1000 अंक से ज्यादा की गिरावट पर खुला है। सेंसेक्स में शामिल सभी कंपनियों के शेयर नुकसान में चल रहे हैं

चीन- जापान और हांगकांग

वहीं हांगकांग के सबसे बड़े स्टॉक एक्सचेंज SEHK में भी भारी गिरावट देखने को मिली है। हांगकांग इंडेक्स 9.4% की गिरावट के साथ टूटा है। जापान और चीन के बाजारों में भी 6% की भारी गिरावट दर्ज की गई है। अमेरिका के बाजार में 7%, ऑस्ट्रेलिया में 6.5%, और साउथ कोरिया में 5.5% की गिरावट देखी गई है

क्या बोले एक्सपर्ट्स

एक्सपर्ट्स का कहना है कि बाजार में मौजूदा गिरावट कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन यदि स्थितियां ऐसी ही बनी रहती हैं, तो यह बाजार 1987 के मार्केट क्रैश जैसी गंभीर स्थिति का सामना कर सकता है

भारतीय मार्केट:

डोनाल्ड ट्रंप के इस फैसले से ग्लोबल मार्केट बुरी तरह हिल गई है। भारत में भी इसका काफी बुरा असर पड़ा है। एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टेक महिंद्रा, इंफोसिस, लार्सन एंड टूब्रो, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में भी 7% तक की भारी गिरावट देखी जा रही है।

डोनाल्ड ट्रंप के इस फैसले से पूरी दुनिया नाराज है। बाजारों में गिरावट होने से दुनियाभर के निवेशकों की बेचैनी बढ़ गई है। इससे ट्रेड वार की चिंता भी बढ़ रही है

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.