Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

जानिए दिल्ली की नई सीएम आतिशी से जुड़ी खास बात, जो संभालेगी दिल्ली की कमान

दिल्ली को उसके नए सीएम का चेहरा मिल गया। आप पार्टी ने दिल्ली के नए सीएम के रुप में आतिशी को चुना है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने आतिशी के नाम के प्रस्ताव को आगे रखा।

Advertisement
Instafeed.org

By Tarun Yadav | Delhi, Delhi | राजनीति - 17 September 2024

दिल्ली को उसके नए सीएम का चेहरा मिल गया। आप पार्टी ने दिल्ली के नए सीएम के रुप में आतिशी को चुना है। सीएम अरविंद केजरीवाल ने आतिशी के नाम के प्रस्ताव को आगे रखा। बाद में विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से आतिशी के नाम पर मुहर लगाई। अब वो इस पद को जल्दी संभालने जा रही है। वो तीसरी महिला मुख्यमंत्री बनने वाली है। इससे पहले सुषमा स्वराज और दीक्षित भी इस कुर्सी को संभाल चुकी है। आतिशी को अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया को भरोसेमंद माना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं उनसे जुड़ी खास बातों के बारे में यहां। 

आतिशी का जन्म 8 जून 1981 को दिल्ली में हुआ था। वो एक पंजाबी राजपूत परिवार से ताल्लुक रखती है। उनके पिता विजय सिंह और मां तृप्ता वाही दोनों दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर रह चुके हैं। आतिशी का नाम भी बेहद ही खास तरीके से रखा गया था।  आतिशी के पिता विजय सिंह ने मार्क्स और लेनिन से लिए गए कुछ शब्दों से बना है। आतिशी मार्लेना उनका नाम रखा गया था, लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान उन्होंने अपने नाम के पीछे से मार्लेना शब्द हटा दिया गया था। अब वो आतिशी के नाम से हर जगह जानी जाती है।

क्या करते हैं आतिशी के पति?

आतिशी के पति का नाम प्रवीण सिंह है। जब 2020 के चुनाव हुए थे उस वक्त आतिशी ने अपने पति को एक सोशल वर्कर बताया था, लेकिन वो हमेशा से ही लाइमलाइट से दूर रहते हुए नजर आए हैं। वहीं, कुछ रिपोर्ट्स में इस बात का दावा किया गया है कि वो एक रिसर्चर और एजुकेटर हैं। उन्होंने आईआईटी दिल्ली से अपनी पढ़ाई की है। साथ ही वो आईआईएम अहमदाबाद से भी शिक्षा प्राप्त कर चुके हैं।


Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.

Participate in Our Poll