Story Content
5 फरवरी से दिल्ली विधानसभा के चुनाव होने जा रहे हैं। इसको लेकर कांग्रेस ने अब अपनी तीसरी उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस ने 15 और उम्मीदवारों के नाम का ऐलान करते हुए तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट के माध्यम से कांग्रेस ने एक सीट पर अपना कैंडिडेट भी बदला है। कांग्रेस ने मुंडका सीट पर धर्म पाल लाकड़ा को टिकट दिया है। वहीं, किरारी से राजेश गुप्ता, मॉडल टाउन से कुंवर करण सिंह, पटेल नगर (अजा) से कृष्णा तीरथ, हरि नगर से प्रेम शर्मा और जनकपुरी से हरबनी कौर को उम्मीदवार बनाया है।
इसके अलावा, विकासपुरी से जीतेंद्र सोलंकी, नजफगढ़ से सुष्मा याद, पालम से मांगे राम और आरके पुरम से विशेष टोकस के नाम का ऐलान किया गया है। इस सूची के साथ, कांग्रेस ने 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कुल 63 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। तीरथ और खान के अलावा, कांग्रेस की नवीनतम सूची में मुंडका से धर्म पाल लकड़ा, किरारी से राजेश गुप्ता, मॉडल टाउन से कुंवर करण सिंह, हरि नगर से प्रेम शर्मा, जनकपुरी से हरबानी कौर और पालम से मांगे राम को उतारा है।
कांग्रेस-बीजेपी से आगे आम आदमी पार्टी
कांग्रेस ने इस महीने की शुरुआत में एकल-नाम सूची जारी की, जिसमें मुख्यमंत्री आतिशी के मुकाबले के लिए कालकाजी से महिला कांग्रेस प्रमुख अलका लांबा को मैदान में उतारा गया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अभी तक आम आदमी पार्टी ने ही अपने उम्मीदवार 70 सीटों पर उतारे हैं। कांग्रेस और बीजेपी इस मामले में पीछे चल रही है।
Comments
Add a Comment:
No comments available.