Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

Delhi Vidhan Sabha Election 2025: क्या दिल्ली विधानसभा चुनाव में शमिल होगी स्मृति ईरानी...

दिल्ली उपचुनाव जीतने के लिए BJP अपनी तैयारी बड़े जोश से कर रही है। जीत हासिल करने के लिए BJP कोई भी मौका हाथ से जाने नहीं दे रही है। कहा जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को दिल्ली विधानसभा चुनाव में उतारने की योजना बनाई है।

Advertisement
Instafeed.org

By Nisha Bhisht | Faridabad, Haryana | राजनीति - 14 January 2025

दिल्ली उपचुनाव जीतने के लिए BJP अपनी तैयारी बड़े जोश से कर रही है। जीत हासिल करने के लिए BJP कोई भी मौका हाथ से जाने नहीं दे रही है। कहा जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को दिल्ली विधानसभा चुनाव में उतारने की योजना बनाई है।

स्मृति ईरानी ने 2019 में लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के नेता राहुल गांधी को अमेठी चुनाव सीट से हराया जिसके बाद वो सुर्खियों में आई थी। स्मृति ईरानी ने दुबार 2024 के लोकसभा चुनाव में अमेठी सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार किशोरी लाल शर्मा से हार का सामना करना पड़ा। किशोरी लाल शर्मा ने स्मृति ईरानी को 1 लाख 60 हजार से ज्याद वोटों से हराया था।

किस सीट से मिलेगा टिकट?

अनुमान लगाया जा रहा है कि BJP स्मृति ईरानी को दिल्ली विधानसभा चुनाव के में उतार सकती है। वैसे उनके लिए ये कोई नई बात नहीं है क्योंकि स्मृति ईरानी ने दिल्ली की राजनीति में पहले से अपनी पहचान बनाई है।

स्मृति ईरानी ने दिल्ली के चांदनी चौक से 2009 में लोकसभा चुनाव लड़ा लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। यह कहा जा रहा है कि स्मृति ईरानी को दिल्ली कैंट या ग्रेटर कैलाश सीट से उम्मीदवार बनाया जा सकता है। हालांकि अभी तक यह तय नहीं हुआ है कि वे किस सीट से चुनाव लड़ेंगी। वहीं AAP ने सौरभ भारद्वाज को खड़ा किया है जो दिल्ली विधानसभा में ग्रेटर कैलाश क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेगे। जबकि दिल्ली कैंट से वीरेन्द्र कादियान को टिकट दिया गया है।

स्मृति ईरानी एक प्रभावी मंत्री रही हैं जिन्होंने अपने कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। स्मृति ईरानी पूर्व मानव संसाधन विकास मंत्रीटेक्सटाइल मंत्रीसूचना और प्रसारण मंत्रीमहिला और बाल विकास मंत्री और अल्पसंख्यक की मंत्री रह चुकी हैं। BJP स्मृति ईरानी को महिला मुख्यमंत्री के रुप में भी पेश कर सकती है। अगर BJP स्मृति ईरानी को दिल्ली विधानसभा चुनाव में उतारती है तो निश्चित ही BJP को काफी फायदा होगा।

 

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.

Participate in Our Poll