Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

विजय देवरकोंडा ने फैंस को दिया गिफ्ट, एक्टर ने आज मनाया अपना जन्मदिन

साउथ सिनेमा के एक्टर विजय देवरकोंडा आज अपना 35 व जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं इस खास मौके पर उन्होंने अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है।

Advertisement
Instafeed.org

By Taniya Instafeed | मनोरंजन - 09 May 2024

साउथ सिनेमा के एक्टर विजय देवरकोंडा आज अपना 35 व जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं इस खास मौके पर उन्होंने अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है। एक्टर ने अपने आने वाली फिल्म के बारे में जानकारी दें है जिसका नाम है VD 14। इतना ही नहीं इससे पहले भी मेकर्स की तरफ से यह हिंट दे दिया गया था कि 9 मई को फ्रेंड्स के लिए बड़ा सरप्राइज है। इसी के साथ मेकर्स ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फिल्म के रिलीज होने की घोषणा की है और पोस्टर भी जारी किया है।


मेकर्स ने दी एक्टर को जन्मदिन की बधाई

साउथ इंडस्ट्री के सुपरहिट एक्टर विजय देवराकोंडा ने इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी है। उन्होंने अपने एक्टिंग के बलबूते पर फैंस के दिलों में खास जगह भी बनाई है। अधिक जानकारी के लिए बता दें कि, फैंस लंबे समय से विजय की फिल्में के रिलीज होने का इंतजार कर रहे थे। ऐसे में नई फिल्म का आना लोगों के लिए किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं है। फिल्म के फर्स्ट लुक को जारी करते हुए मेकर्स का कहना है कि, "महानता लिखी नहीं जाती बल्कि हीरो इसे लेकर पैदा होता है। पेश है VD 14, थे लीजेंड ऑफ़ द लैंड विजय देवराकोंडा को जन्मदिन मुबारक।"

कौन होंगे फिल्म के डायरेक्टर

आपको बता दे कि, विजय देवराकोंडा की इस फिल्म को राहुल संकृत्यान और डायरेक्ट करेंगे और इस फिल्म के प्रोड्यूसर मैत्री मूवी मेकर्स होंगे। इस फिल्म के पोस्टर में 1858 से 1878 तक का पीरियड दिखाया गया है।

एक्टर के साथ कौन होगा सहायक कलाकार 

फिल्म में देवराकोंडा के साथ सहायक भूमिका की बात करें तो इसमें अन्य कलाकार भी अभी शामिल होंगे। फिलहाल, नाम को लेकर किसी तरह की ऑफिशियल जानकारी नहीं आई है। इतना ही नहीं इस फिल्म को तेलुगु भाषा के अलावा हिंदी मलयालम, कन्नड़ और तमिल भाषा में भी रिलीज किया जाएगा।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.

Participate in Our Poll