Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

आज रिलीज हुआ स्त्री 2 का टीजर, फैंस की बढ़ गई एक्साइटमेंट

हॉरर कॉमेडी फिल्म 'स्त्री 2' का टीजर देखने के साथ ही फैंस की एक्साइटमेंट भी काफी बढ़ गई है।

Advertisement
Instafeed.org

By Taniya Instafeed | मनोरंजन - 25 June 2024

बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर और पंकज त्रिपाठी की फिल्म स्त्री ने लोगों को काफी इंटरटेन किया था। 'स्त्री; की सक्सेस के बाद मेकर्स ने का दूसरा पार्ट तैयार किया जिसका टीजर आज रिलीज किया गया है। बता दें कि, हॉरर कॉमेडी फिल्म 'स्त्री 2' का टीजर देखने के साथ ही फैंस की एक्साइटमेंट भी काफी बढ़ गई है। एक बार फिर से स्त्री दर्शकों को हंसाने और डराने के लिए पूरी तरह से तैयार हो चुकी है।


टीजर ने पढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट

इससे पहले स्त्री 2 का टीजर जारी किया गया था, लेकिन यह ऑनलाइन सोशल मीडिया पर लीक हो गया था। इस बार मेकर्स ने इसे आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। इतना ही नहीं 14 जून को 'मुंज्या' फिल्म के दौरान सिनेमाघर में 'स्त्री 2' का पहला टीजर रिलीज किया गया था, लेकिन लीक होने की वजह से दोबारा ऑफीशियली रिलीज किया गया है।

इंस्टाग्राम अकाउंट पर टीज़र

राजकुमार राव ने भी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम अकाउंट पर टीज़र को जारी किया है। उन्होंने लिखा है कि, 'इस बार चंदेरी में आजादी के बाद होगा आतंक, लीजेंड्स लौट आए हैं। इस स्वतंत्रता दिवस पर।' यह फिल्म 15 अगस्त को सिनेमा घर में रिलीज हो जाएगी।

फैंस का रिएक्शन

टीज़र को देखने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट इतनी बढ़ गई है की वह कमेंट की भरमार कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि, 'ओ स्त्री जल्दी आना।' दूसरे यूज़र ने लिखा है, 'यह स्त्री अब सब की फेवरेट बन चुकी है।' तीसरे यूज़र ने लिखा है, स्त्री डराने और हंसाने के लिए तैयार है।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.

Participate in Our Poll