Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

विराट कोहली पर दिल हारी पाकिस्तानी मॉडल, वीडियो शेयर कर कही दिल की बात

पाकिस्तानी मॉडल मिथरा ने विराट कोहली का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने बताया है कि वे विराट कोहली की किस अंदाज पर फिदा रहती हैं।

Advertisement
Instafeed.org

By FARHEEN NAAZ | खेल - 09 September 2022


भारतीय खिलाड़ी विराट कोहली की फैन फॉलोइंग काफी जबरदस्त है। दुनियाभर में उनके फैंस मौजूद हैं। विराट के पाकिस्तान में भी कुछ फैंस है। इसका सबसे ताजा उदाहरण हाल ही में देखने को मिला है। एक पाकिस्तानी फेमस मॉडल उन पर फिदा होती हुई नजर आई हैं। उस मॉडल का नाम मथिरा है जोकि विराट कोहली की हमेशा से ही बड़ी फैन रही है।


मिथरा ने विराट कोहली का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने बताया है कि वे विराट कोहली की किस अंदाज पर फिदा रहती हैं।  मिथरा पाकिस्तान की एक मोस्ट फेमस मॉडल है जो अपने सिजलिंग अंदाज के लिए जानी जाती है। इनका पूरा नाम मिथरा मोहम्मद है। मिथरा इंडियन क्रिकेटर विराट कोहली को बहुत पसंद करती हैं। वह उनकी बहुत बड़ी फैन है।


मिथरा को उनका खेलने का अंदाज और उनके सोचने का तरीका बहुत अच्छा लगता है। विराट का भगवान पर भरोसा और उनकी मेहनत करने का अंदाज मिथरा को बहुत पसंद आता है। मिथरा ने विराट को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये कहते हुए सुना था कि वह भगवान पर बहुत भरोसा करते हैं, भगवान जिसको जितना देता है इंसान को उसमें ही खुश रहना चाहिए। इसी बात को लेकर मिथरा विराट के सामने अपना दिल हार चुकी हैं।


जो वीडियो मिथरा ने शेयर किया है उसमें विराट को ये कहते हुए सुना जा सकता है कि जब आप लंबे वक्त तक ईमानदारी से खेलते हैं। तो भगवान आपको कामयाबी जरूर देता है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप सक्सेसफुल होने के लिए कितनी मेहनत करते हैं, अब ऊपर वाला चाहता है वो दे देता है और कोई कुछ नहीं कर सकता है। वीडियो में विराट ये भी कहते हुए दिखाई देते हैं कि वो हमेशा इसी माइंडसेट के साथ खेलते हैं और आगे भी यहीं कोशिश करेंगे।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.

Participate in Our Poll