Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

ग्लोबल फायर इंडेक्स की लिस्ट में गिरी पाकिस्तान की रैकिंग, जानिए क्या है भारत का हाल?

सैन्य शक्ति के आधार पर दुनियाभर के देशों की उनकी रैकिंग तय की गई है। संस्था ग्लोबल फायरपावर ने 2025 के लिए एक नई लिस्ट जारी की है। लिस्ट में दुनियाभर के सभी देशों की रैंकिंग तय की जाती है। इस बार लिस्ट में पाकिस्तान को करारा झटका लगा है।

Advertisement
Instafeed.org

By Taniya Instafeed | Delhi, Delhi | खबरें - 03 February 2025

सैन्य शक्ति के आधार पर दुनियाभर के देशों की उनकी रैकिंग तय की गई है। संस्था ग्लोबल फायरपावर ने 2025 के लिए एक नई लिस्ट जारी की है। लिस्ट में दुनियाभर के सभी देशों की रैंकिंग तय की जाती है। इस बार लिस्ट में पाकिस्तान को करारा झटका लगा है। वहीं, भारत की अच्छी खासी रैंक हासिल हुई है। ग्लोबल फायरपावर की 2024 में जो लिस्ट जारी की गई थी, उसमें भारत को चौथी पोजीशन हासिल हुई थी, जोकि इस बार भी वहीं बनी हुई है। इसके अलावा पाकिस्तानी की स्थिति कमजोर नजर आई है। पाकिस्तान 2024 में पावरफुल देशों की लिस्ट में 9वें नंबर पर थी, जोकि अब 2025 में 12वीं पोजीशन पर है। वहीं, पहले नंबर पर अमेरिका बना हुआ है। दूसरे नंबर पर रूस और तीसरे नंबर पर चीन ने अपना कब्जा जमाया हुआ है। 

इस दौरान आइए जानते हैं कि क्या है ग्लोबल फायरपावर इंडेक्स। ये दुनिया की सबसे ताकतवर सेनाओं का मूल्यांकन 60 से अधिक मानकों के आधार पर करता हैं। इसमें सैन्य इकाइयां, वित्तीय स्थिति, लॉजिस्टिक क्षमता, भौगोलिक स्थिति और तकनीकि विकास शामिल होते हैं। 2025 की टॉप 10 देशों की लिस्ट में कौन-कौन सी शक्तियां शामिल है आइए जानते हैं यहां- 

1. अमेरिका

2. रूस

3. चीन

4. भारत

5. दक्षिण कोरिया

6. यूके

7. फ्रांस

8. जापान

9. तुर्की

10. इटली

क्यों गिरी पाकिस्तान की रैकिंग

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पाकिस्तान में गिरावट उसकी कमजोर सैन्य स्थिति और रक्षा आधुनिकीकरण में आ रही चुनौतियों की वजह से आई है। इस लिस्ट में सबसे निचली रैकिंग पर भूटान बना हुआ है।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.

Participate in Our Poll

Poll

View All
Poll Image
Total Votes: 0

Next