Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

पेरेंटिंग को लेकर कंगना रनौत ने कही ये बात, एक्ट्रेस ने कहा पेरेंट्स बच्चों को न समझें नासमझ

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने बेबांक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री में अपनी खास जगह बनाई है।

Advertisement
Instafeed.org

By Pooja Mishra | New Delhi, Delhi | मनोरंजन - 18 January 2025

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपने बेबांक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री में अपनी खास जगह बनाई है। कंगना रनौत को अक्सर ही नए-नए मुद्दों पर बात करते हुए देखा जाता है। एक बार फिर एक्ट्रेस पेरेंटिंग को लेकर बातचीत करती हुई नजर आई हैं। कंगना रनौत ने पेरेंटिंग को लेकर अपनी राय दी है। 

बॉलीवुड से राजनीति तक 

कंगना रनौत बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने सिर्फ मनोरंजन जगत में ही नहीं बल्कि राजनीतिक क्षेत्र में भी बड़ा नाम बनाया है। एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में अपनी गहरी छाप छोड़ी है। कंगना रनौत की फिल्में फैंस को बहुत पसंद आती है। कंगना रनौत को उनकी फिल्मों के अलावा उनके द्वारा उठाए गए उचित मुद्दों के लिए भी पसंद किया जाता है।

ना समझ नहीं होते बच्चे - कंगना रनौत 

कंगना रनौत अपनी फिल्म 'इमरजेंसी' के प्रमोशन में जमकर लगी हुई थीं। इस दौरान उन्होंने अपनी जर्नी के बारे में भी बताया। कंगना ने कहा, "माता-पिता को यह बात समझना चाहिए की उनके बच्चे बड़े हो गए हैं, बच्चे नादान या फिर ना समझ नहीं है।" कंगना रनौत ने माता पिता के लिए खास टिप्स दिया है की वह अपने बच्चों को उनके फैसले लेने दें।

अच्छा बुरा समझ सकते हैं बच्चे

कंगना रनौत ने आगे कहा, "माता-पिता सबसे पहली गलती करते हैं की बच्चा पैदा करते हैं, फिर उसे बड़ा करते हैं और फिर यह सोचते हैं की बच्चे अभी भी बच्चे ही हैं।" एक्ट्रेस का यह मानना है की जब बच्चे बड़े हो जाते हैं तब वह अपने लिए अच्छा या बुरा समझ सकते हैं। माता पिता को कभी भी उन्हें छोटा बच्चा समझ कर ट्रीट नहीं करना चाहिए। कंगना रनौत ने कहा कि माता-पिता को अपने बच्चों पर भरोसा करना चाहिए और आगे बढ़ने के लिए अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए। 

कंगना रनौत का वर्क फ्रंट

17 जनवरी को कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' रिलीज हुई थी। फिल्म में एक्ट्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का किरदार निभाया था। फिल्म में कंगना रनौत के अलावा महिमा चौधरी, अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े, मिलिंद सोमन भी नजर आए थे। फिल्म शुरू से ही विवादों का सामना कर रही थी और रिलीज डेट को बार-बार टाल दिया जा रहा था।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.

Participate in Our Poll