Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

Horoscope: इन राशियों को कारोबार में होगा अच्छा मुनाफा, इनकी बढ़ेगी इनकम

किसी भी राशि का हाल बताते हुए ग्रह-नक्षत्र और पंचांग की गणना की जाती है। जिसमें नौकरी, व्यापार, लेनदेन, परिवार और मित्रों से संबंधित आपका दिन शुभ या अशुभ रहने वाला है। सभी घटनाओं का राशिफल पता चलता है।

Advertisement
Instafeed.org

By Instafeed | खबरें - 15 October 2024

मेष राशि

मेष राशि के जातक आज के दिन खुश रहेंगे, पारिवारिक खुशी आएगी, वैवाहिक और प्रेम जीवन सफल रहेगा, बिजनेस शुरू करने से पहले बड़ों की सलाह जरूर लें, खुद निर्णय ना लें वरना नुकसान हो सकता है। आज के दिन आप अपने कारोबार के लिए बड़े फैसले लेंगे।

वृषभ राशि

वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद ही खुशनुमा रहेगा। हो सकता है पुराने फंसे हुए पैसे वापस मिल जाए वही परिवार की बात करें तो पारिवारिक जीवन सफल रहेगा। कारोबार के मामले में आप लंबी दूरी की यात्रा तय कर सकते हैं। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, पारिवारिक खुशियां आएंगी, वैवाहिक और प्रेम जीवन सुखमय रहेगा। आपके परिवार में मांगलिक कार्य होंगे, कारोबार में आपको अच्छा लाभ मिलेगा आर्थिक स्थिति भी आपकी मजबूत रहेगी। आज के दिन इनकम के श्रोत बढ़ेंगे।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। आज के दिन आपके परिवार में खुशियां आएंगी कारोबार के लिए रास्ते खुलेंगे। आप आर्थिक रूप से बेहद मजबूत रहेंगे संपत्ति के लिए चल रहा वाद विवाद आज के दिन खत्म हो जाएगा।

सिंह राशि 

पारिवारिक जीवन भी सुखमय रहेगाI आज कारोबार को लेकर आप थोड़ा परेशान रहेंगे, बिजनेस में आपको जोखिम उठाना पड़ेगा लेकिन इससे घबराएं नहीं समय रहते सब ठीक हो जाएगा। कार्य मे इनकम की बढ़ोतरी होगी।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए आज नौकरी में नए रास्ते खुलेंगे, वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा और पैतृक संपत्ति के विवाद खत्म हो जाएंगे। आज के दिन आपको बिजनेस से जुड़े फैसले बड़ों की सहमति से लेने होंगे नहीं तो नुकसान झेलना पड़ सकता है। आप स्वस्थ रहेंगे लेकिन आपको मौसम का ध्यान रखना है और बाहर का खाने से बचें। 

तुला राशि

तुला राशि के जातकों का दिन भी आज के दिन खुशनुमा रहेगा। कोर्ट कचहरी के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। किसी भी मामले में आपको आज के दिन विजय प्राप्त होगी पति पत्नी और बच्चों को लेकर आप बेहद खुश रहेंगे, पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा।आज के दिन आप किसी खास व्यक्ति से मिल सकते हैं आपके पुराने रुके हुए सभी कार्य पूरे होंगे।

वृश्चिक राशि 

आज के दिन आप अपने दुश्मनों पर विजय प्राप्त करेंगे। किसी के साथ वाद विवाद ना करें, व्यापार में भी आपको मुनाफा होगा। किसी के साथ वाद विवाद ना करें, व्यापार में भी आपको मुनाफा होगा। अगर आप शेयर बाजार में पैसे लगाते हैं तो फायदा होगा। वही प्रेम विवाह सफल और सुखमय रहेगा।

धनु राशि 

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशनुमा रहेगा। आज के दिन आप किसी पर भी भरोसा कर सकते हैं इससे आपको नुकसान नहीं होगा। स्वास्थ्य और बिजनेस को लेकर थोड़ा सचेत रहना पड़ेगा। आपको अपने बड़ों की सलाह लेनी होगी, कार्य क्षेत्र में आपको सफलता हासिल होगी और वैवाहिक जीवन भी सुखमय रहेगा।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। पारिवारिक सुख मिलेगा लेकिन आपको किसी भी काम को करने के लिए 10 बार सोचना होगा। व्यापार में सोच समझ कर फैसला लें। उधार बिल्कुल भी ना लें, आर्थिक रूप से आज के दिन आप मजबूत रहेंगे। पुराने फंसे हुए पैसे आपको वापस मिलेंगे पारिवारिक सुख मिलेगा। कामकाज में आने वाली सभी रुकावटें दूर हो जाएंगे।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातक कारोबार के मामले में सबसे आगे रहेंगे,  पारिवारिक जीवन भी सुखमय रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति की बात करें तो पहले के मुताबिक बेहतर रहेगी। वहीं आज मांगलिक कार्य होने की संभावना है, कारोबार को लेकर आप यात्रा कर सकते हैं, शिक्षा और स्वास्थ्य में दिन अच्छा रहेगा।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज के दिन आपका मन बेहद खुश रहेगा, पारिवारिक सुख मिलेगा। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में आपको सम्मान मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति आपको जागरूक रहना है। साथ ही आपका वैवाहिक जीवन भी सुखमय रहेगा।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.

Participate in Our Poll

Poll

View All
Poll Image
Total Votes: 0

Next