Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

होली पर बनाएं ये स्वादिष्ट डिश, खुश हो जाएंगे आपके दोस्त और मेहमान

भारत को त्योहारों का देश माना जाता है फिर चाहे वो होली हो या फिर दिवाली। ऐसे मौके पर घर में तरह -तरह के पकवान बनाए जाते हैं। सभी लोग एक दूसरे के साथ मिलकर सारे त्योहारों को बहुत ही धूमधाम और खुशी के साथ मनाते हैं।

Advertisement
Instafeed.org

By Taniya Instafeed | Delhi, Delhi | खबरें - 23 February 2025

भारत को त्योहारों का देश माना जाता है फिर चाहे वो होली हो या फिर दिवाली। ऐसे मौके पर घर में तरह -तरह के पकवान बनाए जाते हैं। सभी लोग एक दूसरे के साथ मिलकर सारे त्योहारों को बहुत ही धूमधाम और खुशी के साथ मनाते हैं। जैसे कि हम सब जानते ही है कि इस बार होली 14 मार्च को खेली जाएगी और 13 मार्च को होली का दहन की पूजा की जाएगी। इस खास मौके पर जब महमान घर पर इकठ्ठा होते हैं तो गुजियां के अलावा अन्‍य मीठी चीज़े भी उनके लिए सर्व की जाती हैं। आज हम आपके लिए भारत के अलग-अलग कोने से मिठास लेकर आए हैं। तो इस होली के मौके पर अपने हाथों से बनाएं ये स्वादिष्ट डिश।


मीठी कचौड़ी


होली के दिन घर की महिलाएं स्वादिष्ट पकवान बानने के मामले में किसी से पीछे नहीं रहती हैं। ऐसे में ज्यादातर महिलाएं होली के खास मौके पर मीठी कचौड़ी बनती हैं। जोकि काफी स्वादिष्ट होती है। 


पूरन पोली


महाराष्ट्र की सबसे टेस्टी डिश का नाम है पूरन पोली। यह मीठा पकवान होली के समय में सबसे ज्यादा बनाया जाता है। इसीलिए जैसे-जैसे होली पास आ रही है। आपको भी अपने मेन्यू में इस डिश को जरुर शामिल कर लेना चाहिए।


काजू हलवा


यह हलवा खाने में बड़ी ही टेस्टी होता है। इसे बनाने में भी ज्यादा समय नहीं लगता है। आप अपनी होली को स्पेशल बनाने के लिए इस डिश का इस्तेमाल कर सकते हैं। 


 ठंडाई

होली बिना ठंडाई कैसे हो सकती है। ठंडाई का स्वाद इस दिन रंग और उमंग को बढ़ाने का काम करता है। होली के मौके पर हर शहर और गांवों के हर चौराहे पर ठंडाई मिल जाएगी, हालांकि कानपुर और वाराणसी की ठंडाई की बात ही कुछ और है।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.

Participate in Our Poll