Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

दिल्ली के इस इलाके में हुई देर रात जबरदस्त गैंगवार, एक की मौत और कई हुए घायल

दिल्ली के एक इलाके में इतनी जबरदस्त तरीके से देर रात को गैंगवार हुई, जिसके चलते कई लोग गंभीर रुप से घायल हो गए हैं।

Advertisement
Instafeed.org

By Deepakshi | खबरें - 27 December 2020

ये कहावत तो आप सभी ने सुनी होगी कि कब क्या हो जाए किसी को पता नहीं होता है। ऐसा ही कुछ पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में देखने को मिला है। जहां शनिवार की रात दो गुटों में भंयकर झड़प हुई है। ये मामला तो इतना बढ़ गया कि दोनों गुटों में कई राउंड फायरिंग भी हुई। इस घटना में एक शाहिद नाम के शख्स की मौत हो गई। इतना ही नहीं इस पूरे बवाल में आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए और एक 8 साल का बच्चा भी गंभीर रुप से घायल हो गया है। 

दरअसल हुआ ये था कि शनिवार को रात करीब 10:30 बजे त्रिलोकपुरी के ब्लॉक नंबर 26 में मन्नान नामक के एक गुट की शाहिद,मोहसिन और आसिफ नामक के लड़कों के गुट के साथ कुछ नोकझोंक हो गई है। ऐसा बताया जा रहा है कि दोनों में पुरानी रंजिश है। दोनों गुटों में जबरदस्त कहासुनी हुई, जिसके बाद दोनों गुट के लड़के वहां जमा हो गए। पहले हाथपाई हुई और फिर जबरदस्त तरीके से पथराव होना शुरु हो गया। इस दौरा्न वहां पर बुरी तरह से भगदड़ से मच गई। इन सबके बाद एक गुट के लड़कों ने अचानक से गोलियां चलाना शुरू कर दी। 

15 से 20 मिनट बाद लगी पुलिस को सूचना

इस पूरे हादसे में शाहिद नाम के एक लड़के के सिर में गोली लग गई और बाकी लोग घायल हो गए हैं। इलाज के वक्त शाहिद की मौत हो गई। ये बवाल कम से कम 15 से 20 मिनट तक चलता ही रहा। जैसे ही ये सूचना मयूर विहार थाने की पुलिस की लगी तो फिर जाकर आला अधिाकरी वहां पहुंचे हैं। जो भी लोग घायल हुए ते उन्हें पीसीआर और कैट्स एंबुलेंस की मदद से एलबीएस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां फिलहाल उनका इलाज जारी है। इलाके में तनाव की स्थिति देखते हुए पुलिस बल को वहां तैनात किया गया है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले की जांच शुरु कर दी है।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.

Participate in Our Poll