Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

दीया मिर्जा की शादी में नहीं होगी संगीत सेरेमनी, जानिए क्या है पूरी प्लानिंग

दीया मिर्जा दूसरी बार शादी करने जा रही हैं। आइए जानते हैं कि उनकी शादी की क्या है प्लानिंग।

Advertisement
Instafeed.org

By Deepakshi | मनोरंजन - 14 February 2021

इस वक्त बॉलीवुड में शादी का सीजन चल रहा है। वरुण धवन के बाद अब दीया मिर्जा शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। जी हां, एक्ट्रेस अपने बिजनेसमैन ब्वॉयफ्रेंड वैभव रेखी से शादी करने वाली हैं। वो वैभव के साथ 15 फरवरी को सात फेरे लेते हुए दिखाई देंगी। अब उनकी शादी की तैयारियां कैसे चल रही है आइए उस पर एक नजर डाल लेते हैं। 

सामने आई जानकारी के मुताबिक उनकी शादी की सारी तैयारी हो चुकी है। उनकी शादी से जुड़े समारोह दो दिन तक चलने वाले हैं। लेकिन बेहद ही छोटे स्तर पर इसे किया जाएगा। इस शादी में इंडस्ट्री से जुड़ी दीया के कुछ करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। इसका मतलब ये की कुल मिलकर उनकी शादी में मेहमान 50 से भी कम होंगे। लोगों को शादी में शामिल होने के लिए पहले ही निमंत्रण भेज दिए गए हैं। ये शादी पारंपरिक तरीके से होने वाली है। इसके अलावा उनकी शादी में एक रजिस्ट्रार भी शामिल होने वाला है और उनकी शादी का रजिस्ट्रेशन करेगा।

आपको ये जानकार हैरानी होगी कि शादी में कोई संगीत समारोह नहीं होगा लेकिन शादी के पहले दोनों के परिवार एक साथ इक्ट्ठा होंगे और कुछ क्वालिटी टाइम एक-दूसरे के साथ बिताएंगे। इस वक्त शादी की तैयारी पूरे जोरशोर से हो रही है। आपको हम इस बात की जानकारी दे देते हैं कि दीया और वैभव के रिलेशनशिप के बारे में कोई भी नहीं जानता था। लेकिन जब दोनों की शादी करने की खबर इस वक्त सामने तो हर कोई हैरान रह गया।

वैभव रेखी पेशे से एक बिजनेसमैन हैं। वहीं, दीया और वैभव एक-दूसरे के पिछले कुछ साल से दोस्त रहे हैं। वैभव मुंबई के पाली हिल इलाके में रहते हैं। वहीं, दीया 39 साल की हैं। दीया की ये दूसरी शादी होने वाली है। उन्होंने पहले 2014 में साहिल सांगा नाम के एक बिजेनसमैन संग शादी की थी। दीया उनके साथ मिलकर एक प्रोडक्शन हाउस भी चलाया करती थी, लेकिन साल 2019 में उन्होंने तलाक ले लिया था।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.

Participate in Our Poll