Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

दुनियाभर में इस शानदार तरीके से मनाया जाता है क्रिसमस, अलग-अलग हैं परंपरा

दुनियाभर में मनाए जाने वाला क्रिसमस ईसाइयों के सबसे ख़ास त्योहारों में से एक है। इसे ईसा मसीह के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाता है। क्रिसमस को बड़े दिन के रूप में भी मनाया जाता है।

Advertisement
Instafeed.org

By Taniya Instafeed | New Delhi, Delhi | खबरें - 30 November 2024

दुनियाभर में मनाए जाने वाला क्रिसमस ईसाइयों के सबसे ख़ास त्योहारों में से एक है। इसे ईसा मसीह के जन्म की ख़ुशी में मनाया जाता है। क्रिसमस को बड़े दिन के रूप में भी मनाया जाता है। भारत सहित दुनिया के ज़्यादातर देशों में 25 दिसंबर को क्रिसमस का त्योहार मनाया जाता है लेकिन कुछ देशों में इस त्योहार को अलग तरीकों के साथ मनाया जाता है। सर्दियों के मौसम के दौरान यह सबसे लोकप्रिय त्योहार है और लोग इसमें शामिल होना पसंद करते हैं। वही दिसंबर का महीना शुरू होते ही लोगों को क्रिसमस का इंतजार रहता है। हर तरफ क्रिसमस की धूम देखने को मिलती है। आइए जानते हैं कि भारत समेत दुनियाभर में क्रिसमस का त्योहार किस तरह मनाया जाता है।


दुनिया भर में क्रिसमस का जश्न:


फ्रांस में क्रिसमस का जश्न


 फ्रांस में क्रिसमस मनाने के अपने अलग ट्रेडिशन हैं। फ्रांस के कई क्षेत्रों में क्रिसमस 6 दिसंबर को सेंट निकोलस दिवस के साथ शुरू होता है। इस अवसर पर बच्चों को मिठाई, चॉकलेट और उपहार दिए जाते है इसके साथ-साथ क्रिसमस ट्री सजाना, फैमिली आउटिंग, गिफ्ट एक्सचेंज करना आदि उनके उत्सव का हिस्सा हैं।


इटली में क्रिसमस का जश्न


इटली में भी क्रिसमस का त्योहार को बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है. वही फादर क्रिसमस बब्बो नटले इस दिन बच्चों को उपहार देते हैं इसके साथ परिवारों में उपहारों का आदान-प्रदान 6 जनवरी को किया जाता है जिसे डे ऑफ एपिफेनी के रूप में जाना जाता है।


जर्मनी में क्रिसमस का जश्न


जर्मनी में क्रिसमस के अवसर पर टाउन स्क्वायर पर कई बाजार लगाए जाते है। इसके साथ ही 24 दिसंबर को घरों में क्रिसमस ट्री सजाया जाता है। यही नहीं जर्मनी में क्रिसमस उत्सव 24 दिसंबर की शाम में शुरू होता है।


 इंग्लैंड में क्रिसमस का जश्न


इंग्लैंड में क्रिसमस की तैयारियां नवंबर से शुरू होती है। जहां सभी अपने घर को कई सजावटी चीजों से सजाते हैं। इसके साथ ही 26 दिसंबर के दिन सभी अपने दोस्तों और परिवारों के लोग उपहारों के आदान-प्रदान के लिए एक दूसरे के घर जाते हैं।


नॉर्वे में क्रिसमस का जश्न


नॉर्वे के बच्चे बेसब्री से "जूलेंसिस" का इंतजार नार्वे सांता क्लॉज़ क्रिसमस की पूर्व संध्या पर उपहार पाने के लिए करते है। वही नॉर्वे देश के लोग क्रिसमस को "जूल" कहते हैं। लोग एक-दूसरे को गॉड जूल की बधाई देते हैं जिसका अर्थ हैप्पी क्रिसमस।


ऑस्ट्रेलिया में क्रिसमस का जश्न


ऑस्ट्रेलिया में गर्मियों के मौसम में क्रिसमस का त्योहार मनाया जाता हैं इसलिए लोग इसे मनाने के लिए ज्यादातर समुद्र तट पर इकट्ठा होते हैं।वही क्रिसमस में पिकनिक, सिंगिंग कैरोल्स ऑस्ट्रेलिया के उत्सव के कुछ प्रमुख भाग हैं।


पुर्तगाल में क्रिसमस का जश्न


पुर्तगाल के लोग 24 दिसंबर को क्रिसमस मनाते हैं। जिसमें लोग अपने घरों को सजाते हैं और एक दूसरे के साथ उपहारों को शेयर करते हैं। इसके साथ ही लिस्बन के आर्टिफिशल क्रिसमस ट्री के साथ यहां क्रिसमस बाजार भी बहुत लोकप्रिय हैं।


ब्राजील में क्रिसमस का जश्न


ब्राजील में क्रिसमस का जश्न बड़े जोश के साथ मनाया जाता है। वही क्रिसमस ट्री की सजावट, आतिशबाजी, उपहार ब्राजील में इस त्योहार का एक प्रमुख हिस्सा है। इसके साथ ही यह त्योहार दिसंबर के पूरे महीने तक मनाया जाता है। 


दक्षिण अफ्रीका में क्रिसमस का जश्न


दक्षिण अफ्रीका में क्रिसमस 25 दिसंबर को मनाया जाता है और त्योहार के दौरान इस जगह में गर्मी का मौसम होता है। लोग "ब्राई" या बारबेक्यू के लिए क्रिसमस पर एक साथ इकट्ठा होते हैं।


 यू.एस.ए.में क्रिसमस का जश्न


 यूएसए में क्रिसमस 25 दिसंबर को मनाया जाता है। इस दिन सोग एक-दूसरे को फूड्स और उपहारों को शेयर करते है। यही नहीं वे अपने घर को क्रिसमस ट्री, लाइटों और अन्य चीजों से घरों को सजाते हैं। इसके साथ ही परिवार और दोस्त इस दिन एक-दूसरे को क्रिसमस कार्ड भी भेजते हैं।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.

Participate in Our Poll