Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

ऑलिव ऑयल और गर्म पानी के अलावा इन चीजों से कम होगा कोलेस्ट्रॉल, जरूर करें ट्राई

व्यक्ति का कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है तब उन्हें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है इसलिए कोलेस्ट्रॉल को हल्के में नहीं लेना चाहिए।

Advertisement
Instafeed.org

By Taniya Instafeed | स्वास्थ्य - 17 September 2024

व्यक्ति का कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है तब उन्हें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है इसलिए कोलेस्ट्रॉल को हल्के में नहीं लेना चाहिए। यह दिल की सेहत को प्रभावित करता है हमारे शरीर में गुड और बेड दो तरह के कोलेस्ट्रॉल होते हैं। गुड कोलेस्ट्रॉल की बात करें, तो यह है हमें सेहतमंद रखने के लिए काफी अच्छा होता है। वहीं, बेड कोलेस्ट्रॉल शरीर की समस्याओं को बढ़ा देता है जिसमें सबसे ज्यादा हार्ट से जुड़ी बीमारियां होती हैं। अगर आपको कोलेस्ट्रॉल की प्रॉब्लम है और इसका लेवल बढ़ता ही जा रहा है, तो आप इसे आसान तरीके से कंट्रोल कर सकते हैं।

गर्म पानी पिएं

खराब कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने पर गर्म पानी पीना चाहिए, इससे डिटॉक्स और क्लींजिंग में मदद मिल सकती है गर्म पानी खराब कोलेस्ट्रॉल को पिघलाकर कई बीमारियों के खतरे को कम कर सकता है। गर्म पानी कई तरह से फायदेमंद होता है

ओलिव ऑयल

खाने में जैतून के तेल का इस्तेमाल करना स्वास्थ्यवर्धक होता है। रिफाइंड तेल से दूर रहना सेहत के लिए अच्छा है जैतून के तेल में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो उच्च कोलेस्ट्रॉल स्तर को कम करके हृदय रोग के खतरे को कम करते हैं।

पोसेस फूड्स

अगर आप बहुत ज्यादा जंक और प्रोसेस्ड फूड खाते हैं, तो तुरंत अपनी आदत बदल लें, नहीं तो हाई कोलेस्ट्रॉल काफी बढ़ सकता है। स्वस्थ जीवन जीने के लिए संतुलित आहार ही लें। बाहर का खाना खाने से बचें

स्मोकिंग

धूम्रपान न सिर्फ खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ाता है, बल्कि कई बीमारियों का कारण भी बनता है। इससे दूरी बनाकर हम कोलेस्ट्रॉल के खतरों से बच सकते हैं। अत्यधिक धूम्रपान हृदय स्वास्थ्य पर खतरनाक प्रभाव डालता है।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.

Participate in Our Poll