Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

बीजेपी को घेर रहे हैं अखिलेश यादव, योगी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कही बड़ी बात

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती के पेपर लीक होने के बाद से इसका जिम्मेदार सरकार को ठहराया।

Advertisement
Instafeed.org

By Taniya Instafeed | खबरें - 02 March 2024

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती के पेपर लीक होने के बाद से इसका जिम्मेदार सरकार को ठहराया। उन्होंने यह आरोप लगाया है कि, सरकार पेपर लीक करके नौजवानों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया है कि, आने वाले समय में उत्तर प्रदेश से बीजेपी का सफाया कर दिया जाएगा। इतना ही नहीं सपा मुखिया अखिलेश यादव ने यूपी में होने वाले कैबिनेट विस्तार को लेकर यह कहा है कि, "हमें उम्मीद है कि जो सपा से गए हैं वह भी शपत लें, हमारी पार्टी के लोग शपथ ले रहे हैं की नहीं।" 

किसानों को दिया गया धोखा

अखिलेश यादव ने कहा है कि, सत्ता में आने से पहले बीजेपी ने किसानों की आय दुगनी करने का वादा किया था, क्या किसानों की आमदनी दुगनी हुई ? उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि, बीजेपी ने किसानों को धोखा दिया है। किसान वोट डालने का इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि, उत्तर प्रदेश से बीजेपी की अगुवाई वाली एनडीए गठबंधन ने 80 लोकसभा सीटों को जीतने का लक्ष्य रखा है। इसके अलावा अखिलेश यादव ने बीजेपी को 80 सीटों से हराने का आह्वाहन किया है उन्होंने कहा है कि, सपा कार्यकर्ता भी बीजेपी को हराने की शपथ लें।

पीडीए परिवार बढ़ाने की कोशिश

मवेशियों के मुद्दे पर कहते हुए अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर तंज कसा है उन्होंने कहा है कि, मुख्यमंत्री योगी के राजभवन जाने वाले रास्ते में आवारा पशु नहीं मिला। इसके अलावा अखिलेश यादव कहते हैं कि, 'सपा इंडिया एलाइंस को आगे ले जा रही है, इसी के साथ-साथ इंडिया एलायंस के पीडीए परिवार को बढ़ाने की लगातार कोशिश में है। हमें पूरा भरोसा है कि आने वाले समय में बीजेपी का उत्तर प्रदेश से सफाया होगा।'

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.

Participate in Our Poll