Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

दुनिया के 10 रहस्यमयी आइलैंड, जिनमें छिपे हैं कई राज, जानकर दंग रह जाएंगे

मॉरीशस द्वीप पानी के नीचे के भ्रम के लिए अच्छी तरह से जाना जाता है जो इसे एक अलग स्वर्ग जैसा और बहुत ही खूबसूरत बनाता है।

Advertisement
Instafeed.org

By Anshita Shrivastav | ट्रेवल - 20 August 2020

दुनिया बहुत ही  सुन्दर और हैरतअंगेज़ नज़ारों से भरी हुई है। कुछ जगह आपको पता है और लोगों में काफी प्रचलित हैं।  उसी तरह कुछ जगह ऐसी है जिन्हे देखकर आप चकित रह जाएंगे पर उन स्थानों के बारे में ज्यादा लोगों को जानकारी नहीं हैं। जब भी लोगों को घूमने का विचार मन में लाते हैं तो अक्सर  वह लोग उन जगहों पर जाते हैं जिनके बारे में हमे पहले से पता होता है, या जिसके बारे में हमने कहीं पढ़ा होता है। पर कुछ लोगों को नई और आश्चर्यचकित जगहों पर घूमना ज्यादा पसंद  होता है।  कई बार हम  घूमते हुए किसी नई जगह को खुद ही ढूंढ लेते हैं।  जब हम घूमने निकलते हैं तो बहुत बार हमारी आंखों के सामने ऐसे बहुत से नज़ारे आ जाते हैं। जो हमे हैरान कर देते हैं और हमे सोचने पर मजबूर हैं कि ऐसा भी हो सकता है? तो चलिए आज आपको बताते हैं ऐसे ही कुछ अद्भुत  नज़ारों के बारे में...


गोकुई द्वीप


गोकुई द्वीप बेहद ही सुंदर द्वीपों में से एक है और बहुत से लोग इसके बारे में नहीं जानते हैं।  यह शुरुआत में एक मछली पकड़ने वाला गाँव था। कुछ काऱण से  इस को खाली कर दिया गया था, इसलिए प्रकृति ने इस पूरे द्वीप को घास से नरम हरे कंबल के समान ढक दिया है। 


बुवेट द्वीप 


बुवेट द्वीप को दुनिया के सबसे दूर स्थित द्वीपों में से एक माना जाता है। यहाँ तक पहुँचना बहुत ही मुश्किल है। इस द्वीप को फ्रांसीसी कमांडर जीन-बैप्टिस्ट चार्ल्स बाउवेट डी लोजियर द्वारा खोजा गया था। इसलिए इसे बुवेट द्वीप कहते हैं।


क्लिपर्टन द्वीप 


क्लिपर्टन एक गर्म द्वीप है। मैक्सिको के दक्षिण-पश्चिमी तट की ओर लगभग 1,000 किलोमीटर की दूरी पर स्थित एक छोटा, रिंग के आकार का एटोल है। यह द्वीप पक्षियों की बहुत सी प्रजातियों का घर है। क्योंकि मनुष्य शायद ही कभी यहां जाते हैं।


अर्न्स्ट थाल्मन द्वीप


यह  पूर्वी जर्मनी का एकमात्र बचा हुआ भाग है जो विश्व में मौजूद है।  क्यूबा के पास के छोटे से द्वीप की खोज अर्न्स्ट थेलमन ने की थी और इसे जर्मन डेमोक्रेटिक रिपब्लिक को दे दिया था, लेकिन बाद में बर्लिन की दीवार गिर गई और पश्चिम-पूर्वी जर्मनी एकजुट हो गया। लेकिन चीजों के छंटने और जर्मन दीवार के गिरने के बाद, इस जगह का किसी भी दस्तावेज़ में कोई उल्लेख नहीं किया गया और यह अलग-थलग ही पड़ा रह गया।


डियाविक डायमंड माइन


यह पूरा द्वीप हीरे की खान में बदल गया, यह उत्तरी कनाडा में स्थित है और पिछले 15 वर्षों में हीरे के लगभग 100 मिलियन से अधिक कैरेट का उत्पादन किया गया है।


सोकोट्रा द्वीप


यह द्वीप आपको किसी अन्य ग्रह का अनुभव दे सकता है क्योंकि यह पृथ्वी जैसा नहीं दिखता है। इस द्वीप का नाम सोकोट्रा द्वीप है और इसके ऊपर छतरियों के आकार वाले पेड़ हैं। कई लोगों का यह भी कहना है कि यह ईडन का वास्तविक उद्यान था।


फोर्ट कैरोल


फोर्ट कैरोल एक 3.4 एकड़ का कृत्रिम द्वीप है और पैटैप्सको नदी के बीच में हेक्सागोनल समुद्री किले को छोड़ दिया गया है, जो बाल्टीमोर, मैरीलैंड के दक्षिण में है। आश्चर्य की बात ये है कि आप इसे खरीद भी सकते हैं लेकिन कोई भी ऐसा नहीं करना चाहता है क्यूंकि यह बहुत ही छोटा है।


वल्कन द्वीप


इस द्वीप ने अपना नाम खुद किया है। क्योंकि द्वीप के केंद्र में एक झील है जो एक ज्वालामुखी के गड्ढे से भर गई है। यह द्वीप फिलीपींस के उत्तर में स्थित है।



पालमीरा एटोल


पालमीरा एटोल उत्तरी लाइन द्वीप समूह में से एक है। यह हवाई द्वीप के लगभग दक्षिण में स्थित है, हवाई और अमेरिकी समोआ के बीच लगभग एक तिहाई घना जंगल और समुद्री जीवन इसे स्वर्ग जैसा बनाता है।


मॉरीशस द्वीप पर "अंडरवाटर वॉटरफॉल" भ्रम


मॉरीशस द्वीप पानी के नीचे के भ्रम के लिए अच्छी तरह से जाना जाता है जो इसे एक अलग स्वर्ग जैसा और बहुत ही खूबसूरत बनाता है।


Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.

Participate in Our Poll

Poll

View All
Poll Image
Total Votes: 0

Next