Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

लेफ्टिनेंट कर्नल रहे है महेंद्र सिंह धोनी, कपिल देव भी दे चुके है सेवा

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल का पद मिला है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक समय था जब सचिन तेंदुलकर और कपिल देव जैसे शानदार क्रिकेटर भी भारतीय सेना में अपनी सेवा दे चुके हैं।

Advertisement
Instafeed.org

By Taniya Instafeed | खेल - 19 November 2023

पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल का पद मिला है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक समय था जब सचिन तेंदुलकर और कपिल देव जैसे शानदार क्रिकेटर भी भारतीय सेना में अपनी सेवा दे चुके हैं। पूर्व भारतीय दिग्गज सचिन तेंदुलकर भारतीय वायु सेना से जुड़े हुए हैं। भारतीय वायु सेना ने वर्ष 2010 में सचिन तेंदुलकर को ग्रुप कैप्टन के पद से सम्मानित किया।

सचिन तेंदुलकर और कपिल देव

भारतीय टीम ने साल 2011 में वनडे वर्ल्ड कप जीता था. इस भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी थे. वहीं, इसके बाद महेंद्र सिंह धोनी को भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल का पद दिया गया। पूर्व भारतीय कप्तान ने साल 2019 में भारतीय सेना के तौर पर जम्मू-कश्मीर में भी अपनी सेवाएं दी थीं.

पदक जीतकर इतिहास

भारतीय निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने 2008 बीजिंग ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। उन्होंने यह गोल्ड मेडल 10 मीटर राइफल शूटिंग में जीता. इसके बाद साल 2011 में अभिनव बिंद्रा को भारतीय प्रादेशिक सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल के पद से सम्मानित किया गया।

स्नातक की उपाधि

राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने ओलंपिक 2004 में रजत पदक जीता था। वह ओलंपिक में व्यक्तिगत रजत पदक जीतने वाले पहले भारतीय हैं। राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने वर्ष 1990 में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी से स्नातक की उपाधि प्राप्त की। वह वर्ष 2013 तक भारतीय सेना से जुड़े रहे। इसके बाद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने राजनीति की ओर रुख किया।

लेफ्टिनेंट कर्नल का पद

भारतीय टीम ने पहली बार साल 1983 में विश्व कप का खिताब जीता था। उस भारतीय टीम के कप्तान कपिल देव थे। कपिल देव को वर्ष 2008 में प्रादेशिक सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल का पद दिया गया था। कपिल देव पंजाब रेजिमेंट में शामिल हुए और भारतीय सेना में सेवा की।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.

Participate in Our Poll