Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

20 दिन के प्यार में पड़कर किया था दंपती का मर्डर, जानिए क्या है पूरी वारदात

कानपुर के बर्रा इलाके में ईडब्ल्यूएश कॉलोनी के एक मकान के बाहर कई लोगों की भीड़ जमा हो गई कुछ देर बाद जब पुलिस वहां पर पहुंची तो पुलिस ने भीड़ को हटाते हुए उस मकान में एंट्री मारी।

Advertisement
Instafeed.org

By FARHEEN NAAZ | खबरें - 26 November 2022

प्यार में इंसान अपनी सारी हदें पार करता हुआ दिखाई देता है। उसे इस बात की बिल्कुल भी परवाह नहीं होती कि वो सही कर रहा है या फिर गलत। यहां तक की वो कई बार इस मामले के चलते हत्या करने तक के लिए तैयार हो जाता है। ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला मामला यूपी के कानपुर जिले से जुड़ा सामने आया है, जिसने पुलिस के साथ-साथ लोगों को हैरान में डालने का काम किया है। 


ये उस वक्त की बात थी जब सुबह के वक्त कानपुर के बर्रा इलाके में ईडब्ल्यूएश कॉलोनी के एक मकान के बाहर कई लोगों की भीड़ जमा हो गई कुछ देर बाद जब पुलिस वहां पर पहुंची तो पुलिस ने भीड़ को हटाते हुए उस मकान में एंट्री मारी। वहां पर दो लोगों की लाश पड़ी हुई थी मरने वाले का नाम मुन्नालाल था और जो दूसरी भाषण दिया उसका नाम राजदेवी था यह दोनों उस मकान में अपनी बेटी कोमल और रणबीर रानो के साथ रहा करते थे मुन्नालाल रिटायर और अन्य कर्मी थे। असत्य के वारदात ने हर किसी को हैरानी में डाल दिया था आप बुरी तरह से बुजुर्ग दंपत्ति का गला काट कर इस तरह से हत्या की गई थी सही में हैरानी वाली घटना थी।


इस मामले में आरोपियों सैन्यकर्मी राहुल और उसके भाई रोहित को रविवार के दिन सुबह रिमांड अवधि पूरी होने के बाद पुलिस ने दोबारा जेल भेज दिया था। 24 घंटे की जो रिमांड हुई थी उसमें रोहित ने तो कई राज खोले लेकिन राहुल ने कुछ नहीं कहा। इस मामले में पुलिस सूत्रों की माने तो दोनों भाइयों को साथ थाने के लॉकअप में रखा गया था, जहां राहुल ने रोहित से उसके और कोमल के संबंध के बारे में पूछा तो दोनों में नोकझोंक हो गई। पुलिस द्वारा उन्हें शांत कराया। पुलिस ने जब रोहित से पूछा कि दंपती की हत्या किसके कहने पर की, तो उसने भाई राहुल का नाम लिया।


दरअसल रोहित ने बताया कि वारदात के 20 दिन पहले ही भाई ने व्हाट्सएप कॉल के जरिये कांफ्रेंस पर उसकी बात अपनी गर्लफ्रेंड और दंपती की गोद ली हुई बेटी आकांक्षा उर्फ कोमल से कराई थी। इसके बाद से कोमल और वह चोरी छिपे बात करने लगे थे। इस बात की जानकारी राहुल को नहीं थी। आपकी ये जानकारी हैरान होगी कि वारदात से पहले रोहित कोमल से कई बार मिला था। वारदात की रात दोनों ने संबंध भी बनाए थे। रोहित के अनुसार वह कोमल के प्यार में पागल हो गया था। प्लान के तहत सब कुछ हो गया था। वह आराम से निकल भी गया, लेकिन पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे की वजह से वह फंस गया।


गौरतलब है कि कोमल ने दोनों प्रेमियों को सौतेले मां-बाप की संपत्ति के बारे में बताया था, जिसमें उसने दो मकान, दो प्लॉट, एक दुकान और चार बीघा खेती की जानकारी दी थी। तभी से दोनों भाइयों के मन में संपत्ति का लालच आ गया था। इधर, प्रेम संबंधों के विरोध के कारण कोमल की मां-बाप के प्रति नफरत बढ़ती गई थी।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.

Participate in Our Poll