Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

क्या महाराष्ट्र से औरंगजेब की कब्र हटा दी जाएगी ? महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस का बयान .....

आपको बता दें कि सपा संसद के सदस्या अबू आजमी के विवादित बायन के बाद से औरंगजेब की कब्र हटाने की चर्चा हो रही है। मुगल शासक औरंगजेब की कब्र महाराष्ट्र के संभाजीनगर में है। BJP के सदस्य उदयनराजे भोसने सहित पार्टी के अन्य नेता औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग कर रहे हैं।

Advertisement
Instafeed.org

By Nisha Bhisht | Faridabad, Haryana | राजनीति - 10 March 2025

आपको बता दें कि सपा संसद के सदस्या अबू आजमी के विवादित बायन के बाद से औरंगजेब की कब्र हटाने की चर्चा हो रही है। मुगल शासक औरंगजेब की कब्र महाराष्ट्र के संभाजीनगर में है। 

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का बयान

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा की औरंगजेब की कब्र हटाई जानी चाहिए। हालांकि उन्होंने कहा कि इस मामले को कानून के हिसाब से करना चाहिए क्योंकि औरंगजेब की कब्र को कांग्रेस सरकार के समय भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण से संरक्षण मिला है।

अबू आजमी का विवादित बयान

बता दे कि अबू आजमी ने औरंगजेब की प्रशंसा कर कहा कि औरंगजेब एक अत्याचारी और क्रूर शासक नहीं था बल्कि उसने देश को वैश्विक आर्थिक महाशक्ति बनाया । अबू आज़मी ने औरंगजेब को एक सफल शासक बताया था, जिसके बाद से उनके इस बयान ने विधानसभा में विवादित मामला खड़ा कर दिया। हालांकि उन्होंने इसके बाद माफी मांगी।

 राजनीतिक और धार्मिक संगठन के लोगों की मांग

सीएम फडणवीस मुंबई में ‘श्री गुरु तेग बहादुर जी महाराज’ के 350वें शहीद वर्ष के अवसर पर आयोजित ‘गुरमत समागम’ कार्यक्रम में पहुंचे थे। जहां उन्होंने यह बयान दिया कि राज्य में औरंगजेब की कब्र को लेकर बढ़ते विवाद के बीच आया है, जिसमें कई राजनीतिक और धार्मिक संगठन इस कब्र को हटाने की मांग कर रहे हैं।

इस विवाद पर क्या बोले बाला नंदगांवकर

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के बाला नंदगांवकर ने सख्ती से कहा शिवाजी महाराज को तकलीफ पहुंचने वाले और संभाजी महाराज की हत्या करने वाले औरंगजेब की कब्र की महाराष्ट्र में कोई जरूरत नहीं है, इसे जितना जल्दी हो सके हटाना चाहिए।

अबू आज ने दी सफाई

अबू आजमी के इस बयान के बाद से उन्हें विधानसभा से निलंबित कर दिया गया है। अबू आजमी का कहना है कि उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज के खिलाफ कोई बयान नहीं दिया। बल्कि उनके बयान को मीडिया द्वारा तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है।

 

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.

Participate in Our Poll