Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

पीला या नीला क्यों नही होता खून का रंग, जानिए वजह

ब्लड हमारे शरीर का सबसे जरूरी चीज है, जो कोशिकाओं तक ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करता है। ब्लड के बिना कोई भी व्यक्ति जीवित नहीं रह सकता।

Advertisement
Instafeed.org

By Pooja Mishra | New Delhi, Delhi | स्वास्थ्य - 06 December 2024

ब्लड हमारे शरीर का सबसे जरूरी चीज है, जो कोशिकाओं तक ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करता है। ब्लड के बिना कोई भी व्यक्ति जीवित नहीं रह सकता। क्या आपके मन में कभी ये सवाल आया है कि खून का रंग लाल क्यों होता है, जबकि हमारी नसों का रंग लाल नहीं होता ? आखिर खून में ऐसा क्या है जिसके कारण इसका रंग लाल होता है?

कैसे बदलता है रंग

हमारे शरीर में दो प्रकार की कोशिकाएं होती हैं इनमें से एक व्हाइट सेल्स और दूसरी रेड ब्लड सेल्स हैं रेड ब्लड सेल्स में हीमोग्लोबिन नामक प्रोटीन होता है, जो आयरन के साथ मिलकर इसका रंग लाल कर देता है हमारे ब्लड में लाखों रेड ब्लड सेल्स होती हैं, जिनके कारण हमारे ब्लड का रंग लाल हो जाता है

शरीर का रंग हल्का नीला 

जब किसी व्यक्ति के शरीर में पोशक तत्वों की कमी हो जाती है, तो उसका शरीर नीला दिखने लगता है जब किसी व्यक्ति को जहर दिया जाता है, तो वह हमारे खून में मिल जाता है और उसके शरीर का रंग नीला पड़ने लगता है हमारे शरीर में खून की पर्याप्त मात्रा होना बहुत जरूरी है और इसकी कमी के कारण हमें कई गंभीर स्थितियों का सामना करना पड़ता है अगर किसी व्यक्ति को अपने शरीर का रंग हल्का नीला दिखाई दे, तो उसे तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए

रक्तस्राव का खतरा

हमारे शरीर में दो प्रकार की व्हाइट सेल्स कोशिकाएं होती हैं इनमें से एक है डब्लूबीसी और दूसरा है प्लेटलेट। WBC हमारे शरीर को रोगों से लड़ने की क्षमता देते हैं और रक्तस्राव से बचने के लिए प्लेटलेट्स हमारे शरीर के लिए आवश्यक हैं। डेंगू की स्थिति में हमारे शरीर में प्लेटलेट्स कम हो जाते हैं और रक्तस्राव का खतरा बढ़ जाता है लोगों को स्वस्थ रहने के लिए समय-समय पर खून की जांच करानी चाहिए

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.

Participate in Our Poll