Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

वायरल हुआ जहीर इकबाल का क्यूट वीडियो, सोनाक्षी सिन्हा ने किया शेयर

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल अपनी शादी के बाद लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। सोनाक्षी सिन्हा अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर फोटोस और वीडियो शेयर करती रहती हैं।

Advertisement
Instafeed.org

By Taniya Instafeed | मनोरंजन - 01 July 2024

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल अपनी शादी के बाद लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। सोनाक्षी सिन्हा अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर फोटोस और वीडियो शेयर करती रहती हैं। इस बार भी एक्ट्रेस ने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जो लोगों को काफी पसंद आ रहा है। फैंस भी वीडियो को देखने के बाद जहीर इकबाल की तारीफ कर रहे हैं और यहां तक कह रहे हैं कि जहीर, सोनाक्षी को रानी की तरह रखते हैं।


जहीर और सोनाक्षी का वायरल वीडियो

जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा शादी के बाद घूमने निकले हैं। इस दौरान की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो में जहीर मॉल में चल रहे हैं और सोनाक्षी पीछे से वीडियो बना रही है। इस दौरान जहीर के हाथ में सोनाक्षी का सैंडल नजर आ रहा है, जिसे एक्ट्रेस ने भी ग्रीन फ्लैग बताया है। वीडियो में सोनाक्षी पहले तो अपने खाली पैर दिखाती है इसके बाद पति जहीर के हाथों में अपनी सैंडल दिखाती हैं।

सोनाक्षी ने लिखा प्यारा कैप्शन

इस वीडियो को देखने के बाद फैंस हार्ट्स इमोजी भेज रहे है। बता दें कि, सोनाक्षी सिन्हा की शादी से नाराज लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं इस वजह से एक्ट्रेस ने अपना कॉमेंट सेशन बंद कर दिया है। वही, इस वीडियो को शेयर करने के बाद एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा है, 'जब आप एक ग्रीन फ्लैग लड़के से शादी करते हो।' अधिक जानकारी के लिए बता दें कि, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने 23 जून 2024 को शादी की थी। शादी के बाद ग्रैंड रिसेप्शन मुंबई में सेलिब्रेट किया गया, जहां बॉलीवुड के कई सितारे भी नजर आए।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.

Participate in Our Poll