Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

Stree 2 Teaser: सिनेमा घर में रिलीज होगा स्त्री 2 का टीजर, मेकर्स ने की अनाउंसमेंट

राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री का सीक्वल जल्द ही फैंस के बीच होगा। मेकर्स ने स्त्री 2 को लेकर अनाउंसमेंट की है, फिल्म का टीजर सिनेमा घर में रिलीज होगा।

Advertisement
Instafeed.org

By Taniya Instafeed | मनोरंजन - 12 June 2024

स्त्री का पहला पार्ट कॉमेडी ड्रामा हॉरर फिल्म रहा है जो लोगों को बेहद पसंद आया इसके बाद से ही अब फैंस इसके सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि, निर्माता ने फिल्म के टीज़र की घोषणा की है जिसे सिनेमाघर में ही रिलीज किया जाएगा। एक्टर राजकुमार राव ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें मुंज्या के बैकग्राउंड में स्त्री म्यूजिक के साथ देखा जा सकता है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि, ओ फ्राइडे, जल्दी आना क्योंकि मुंज्या और स्त्री दोनों ही इंतजार कर रहे हैं। इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में #मुंज्या के साथ #स्त्री2 का टीजर देखें।" वीडियो शेयर होते ही फैन्स ने भी रिएक्शन दिया। एक फैन ने लिखा, "स्त्री आ रही है।"

तमन्ना भाटिया होंगी शामिल

स्त्री का पहला पार्ट साल 2018 में रिलीज हुआ था इसके बाद फिल्म को दर्शकों से काफी अच्छी प्रशंसा मिली और बॉक्स ऑफिस पर भी शानदार कमाई की। इस फिल्म में नोरा फतेही का सॉन्ग 'कमरिया' ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा। वही इस बार स्त्री के पार्ट 2 में एक नया चेहरा देखने को मिलेगा, यह नाम तमन्ना भाटिया का है जो फिल्म में सॉन्ग में नजर आएंगी। यह नोरा फतेही के गाने कमरिया की तरह ही होगा गाने की शूटिंग पहले की जा चुकी है

टीजर रिलीज की तारीख की घोषणा

मेकर्स जल्द ही टीजर रिलीज की तारीख की घोषणा कर सकते हैं। फिल्म का सीक्वल अपने पूराने कलाकारों के साथ वापसी के लिए तैयार है। 'स्त्री 2' में राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर के साथ-साथ पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.

Participate in Our Poll