Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

बॉलीवुड के तीनों खान को टक्कर दे रही हैं श्रद्धा कपूर, स्त्री 2 से बनाया माइलस्टोन

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अपनी फिल्म 'स्त्री 2' से लगातार उपलब्धियां हासिल कर रही हैं। बॉलीवुड के खांस को एक्ट्रेस जबरदस्त टक्कर दे रही हैं।

Advertisement
Instafeed.org

By Taniya Instafeed | मनोरंजन - 23 September 2024

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अपनी फिल्म 'स्त्री 2' से लगातार उपलब्धियां हासिल कर रही हैं। बॉलीवुड के खांस को एक्ट्रेस जबरदस्त टक्कर दे रही हैं। बता दें कि, जब से श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री 2' रिलीज हुई है तब से नए-नए रिकॉर्ड ब्रेक हो रहे हैं। अभी तक इंडस्ट्री में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ का क्लब सुपरस्टार्स द्वारा बनाया गया था। अब श्रद्धा कपूर ने इस क्लब का आंकड़ा 600 कर दिया है। अपनी हॉरर कॉमेडी फिल्म की वजह से एक्ट्रेस इंस्टाग्राम क्वीन से लेकर बॉक्स ऑफिस तक छा गई हैं।

उम्मीद ज्यादा चली फिल्म 

श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री 2' को लेकर कुछ खास उम्मीद नहीं की गई थी। उम्मीद यह थी की फिल्म 300 करोड़ से आगे जा सकती है। एक्ट्रेस की फिल्म ने उम्मीद से आगे जाकर हर किसी को हैरान कर दिया है। हर दिन फिल्म लगातार जबरदस्त कमाई कर रही है। फिल्म को नेशनल सिनेमा डे का भी भरपूर फायदा मिला है। इस दिन फिल्म ने 5.20 करोड़ रूपए की कमाई की थी।

अभी तक कितना हुआ कलेक्शन 

श्रद्धा कपूर की फिल्म 'स्त्री 2' ने 39वें दिन 4.85 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिल्म ने बड़ा इतिहास बनाते हुए 600 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। बॉलीवुड के बड़े-बड़े सुपरस्टार भी श्रद्धा कपूर के इस नए रिकॉर्ड के आगे फीके पड़ गए हैं। आज 500 करोड़ के क्लब के आगे भी 600 करोड़ का नया इतिहास बन चुका है। 

स्टार कास्ट निभाई अहम भूमिका 

फिल्म 'स्त्री 2' की स्टार कास्ट ने लोगों का खून मनोरंजन किया है। श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव के अलावा फिल्म में तमन्ना भाटिया, अभिषेक बैनर्जी, अपारशक्ति खुराना और पंकज त्रिपाठी ने अहम भूमिका निभाई है। किरदारों की बेहतरीन कलाकारी ने लोगों को खूब गुदगुदाया है। साल 2018 में आई फिल्म 'स्त्री' ने भी लोगों को खूब एंटरटेन किया था।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.

Participate in Our Poll