Hindi English
Login
Image
Image

Welcome to Instafeed

Latest News, Updates, and Trending Stories

एक बार फिर दिखेगी सिनेमाघरों में करण अर्जुन फिल्म, सलमान ने किया ऐलान

30 साल पहले जो हुआ था अब वो फिर से दोहराने वाला है। राकेश रोशन की फिल्म करण अर्जुन 1995 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में बतौर एक्टर सलमान खान और शाहरुख खान काम करते हुए दिखाई दिए थे।

Advertisement
Instafeed.org

By Tarun Yadav | Delhi, Delhi | मनोरंजन - 29 October 2024

30 साल पहले जो हुआ था अब वो फिर से दोहराने वाला है। राकेश रोशन की फिल्म करण अर्जुन 1995 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में बतौर एक्टर सलमान खान और शाहरुख खान काम करते हुए दिखाई दिए थे। एक बार फिर से दोनों साथ नजर आने वाले हैं। फिल्म करण अर्जुन में काजोल, राखी, ममता कुलकर्णी और अमरीश पुरी एक्टर सलमान खान और शाहरुख खान के साथ काम करते हुए दिखाई दिए थे। ये फिल्म बॉलीवुड़ की सबसे हिट फिल्म साबित हुई थी। ऐसे में 30 साल बाद इस फिल्म का जादू फिर से देखने को मिलने वाला है। ये फिल्म जल्दी थिएटर्स में रिलीज होती हुई दिखाई देगी।


फिल्म करण अर्जुन के दोबारा रिलीज होने की जानकारी ऋतिक रोशन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी थी। एक मिनट लंबे टीजर के साथ ऋतिक ने पोस्ट शेयर कर लिखा- जब करण अर्जुन पहली बार बड़े पर्दे पर साथ आए, उसके बाद सिनेमा कभी पहले जैसा नहीं रहा। करण अर्जुन  का पुनर्जन्म फिर से दुनिया के थिएटर्स में जीने का वक्त आ गया है, 22 नवंबर 2024 से।


करण अर्जुन फिल्म के सेट पर ऋतिक ने किया था ये काम


इतना ही नहीं सलमान खान ने भी फिल्म का टीजर शेयर करते हुए लिखा- राखी जी ने सही कहा था कि मेरे करण अर्जुन आएंगे। 22 नवंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में। करण अर्जुन के बारे में एक यादगार बात ये हैं कि राकेश रोशन के बेटे ऋतिक रोशन इस फिल्म पर उनके असिस्टेंट डायरेक्टर भी थे। तब ऋतिक का एक्टर बनने का कोई प्लान नहीं था। मगर 2 हजार में उन्होंने फिल्म कहो न प्यार हैं से ब़ॉलीवुड में कदम रखा और आज उन्हें शाहरुख-सलमान के साथ सुपरस्टार की लिस्ट में गिना जाता है।

Advertisement
Image
Advertisement
Comments

No comments available.

Participate in Our Poll

Poll

View All
Poll Image
Total Votes: 0

Next